मैंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe In Hindi)

Mango Shake Recipe

आम एक सीजनल फल हैं तथा आम गर्मियों के सीजन में ही मिलता हैं  इसे फलों का राजा कहा जाता हैं और इसका अपना ही एक मिठास हैं आज हम आपको मैंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe)बनाना बताते हैं गर्मियों के मौसम में अक्सर हमें कुछ ठंडा ठंडा पीने का मन करता हैं मैंगो शेक पिके मजा ही आ जाये  

सामग्री:- मैंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री   

  • पका हुआ आम - 2 बड़े
  • दूध - 1+1/2 कप
  • चीनी - 1+1/2 टेबल स्पून
  • आइस क्यूबस - 3 -5
  • तैयारी का समय - 5 मिनट 
  • बनाने का समय - 5 मिनट 
  • कुल समय - 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 2

 इसे भी पढ़ें  :- मैंगो फ्रूटी रेसिपी - Mango Frooti Recipe In Hindi 

सब्सक्राइब करें

विधि:-मैंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. मैंगो शेक रेसिपी (Mango Shake recipe) बनाने के लिए आम को पानी से धो ले उस छील के छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें इन्हें मिक्सर ग्राइंडर की बड़ी जार में डालकर इसमें चीनी ,दूध और आइस क्यूबस डालकर अच्छे पीस लें मिश्रण स्मूद होना चाहिए ।
  2. और उसमें आम के टुकड़े नहीं होने चाहिये।तैयार मैंगो शेक को ग्लास में डालें ,इसे वनीला आइसक्रीम या ठंडे आम क्यूबस का टॉपिंग करके या आइसक्रीम और कतरी हुई किशमिश ,काजू से गार्निश करके सर्व करें तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता हैं।
  3.  यह एक ऐसा ठंडा शेक हैं जिसमे कुछ न भी डालो तो भी अच्छा लगता हैं आम की मिठास के अनुसार आप चीनी कम या ज्यादा कर सकते हैं या स्किप भी कर सकते हैं तो अब हमारा मैंगो शेक (Mango Shake)बन कर तैयार हैं।

नोट:-मैंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. गाढ़ा मैंगो शेक (Mango Shake recipe) बनाने के लिए दूध कम डाले और पतला शेक बनाने के लिए दूध अधिक डाले। 
  2. अच्छा शेक बनाने लिए पके हुए और कम रेसे वाले आम का यूज़ करें गाढ़ा शेक बनाने के लिए कटे हुए आम के टुकड़े को 20 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें ।और 20 मिनट के बाद पीस कर स्मूथ शेक तैयार करें तथा आइस क्यूबस न डालें। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)