फिश करी रेसिपी (Fish Curry Recipe In Hindi) बंगाल की सबसे पॉपुलर डिश में से एक है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे भारत ही नहीं, विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है। सही तरीके से बनाई गई फिश करी चावल और रोटी दोनों के साथ बेहतरीन लगती है।
इस फिश करी को बनाने के लिए सबसे पहले मछली को हल्के मसालों के साथ फ्राई किया जाता है और फिर मसालेदार ग्रेवी में पकाकर इसका फ्लेवर और बढ़ाया जाता है। इसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
⏱ तैयारी का समय: 15 मिनट | 🍳 पकाने का समय: 35 मिनट | 👨👩👧 सर्विंग: 6 लोग | कुल समय: 50 मिनट
फिश करी बनाने की सामग्री
मछली फ्राई करने के लिए
- रोहू मछली - 1 किलो
- अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
- लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
- हल्दी - 1/4 टी स्पून
- नमक - 1/2 टी स्पून
- तेल - तलने के लिए
ग्रेवी बनाने के लिए
- तेजपत्ता - 2
- राई - 1/2 टी स्पून
- साबुत लाल मिर्च - 3
- प्याज - 3 बड़े (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर - 2 बड़े (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
- लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
- हरी मिर्च पेस्ट - 1 टी स्पून
- जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून
- धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
- गरम मसाला - 1 टी स्पून
- नमक - स्वादानुसार
- धनिया पत्ता - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - आवश्यकतानुसार
फिश करी बनाने की विधि
- सबसे पहले मछली के टुकड़ों को धोकर अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी और नमक के साथ मेरिनेट करें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब मछली के टुकड़ों को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें और प्लेट में निकाल लें।
- इसी तेल में तेजपत्ता, राई और लाल मिर्च डालकर भूनें। फिर प्याज डालकर हल्का ब्राउन करें और उसमें अदरक-लहसुन और हरी मिर्च पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह पकाएं।
- अब जीरा, धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके बाद टमाटर डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें पानी डालकर उबाल लें और तली हुई मछली और गरम मसाला डालकर 7 मिनट तक पकाएं।
- ऊपर से धनिया पत्ता डालकर गार्निश करें और चावल या रोटी के साथ गरमागरम परोसें।
रेसिपी टिप्स
- नींबू का रस डालने से मछली की स्मेल कम हो जाती है।
- मछली फ्राई करने के लिए तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए वरना मछली टूट सकती है।
- अगर आप कम तेल पसंद करते हैं तो शैलो फ्राई करें।