आइस क्रीम बेस रेसिपी ( Ice Cream Base Recipe with GMS And CMC Powder Recipe In Hindi ) 

Ice Cream Base Recipe In Hindi

बात जब आइस क्रीम की हो तो सबके मुँह में पानी आ जाता हैं ,क्योंकि आइस क्रीम तो सबको पसंद  होता हैं। चाहें  बूढ़े हो या फिर बच्चे और वनिला आइस क्रीम तो सबकी फेवरेट होती हैं ,कोई ऐसा ना होगा जिसे आइस क्रीम पसंद ना होगा  और जब आप आइस क्रीम खुद  घर में बना लें वो भी बिलकुल मार्केट जैसा और आसानी से भी तथा कम टाइम  में तो और क्या चाहिए। 

सामग्री:- आइस क्रीम बेस रेसिपी (Ice Cream Base Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • दूध(Milk) -1/2 लीटर
  • कॉर्न फ्लोर(Corn Flour) -1 टेबल स्पून
  • GMS Powder -1 टेबल स्पून
  • CMC Powder - 1/4 टी स्पून
  • चीनी (Sugar) - 8 टेबल स्पून या 1/2 कप
  • तैयारी का समय - 5 मिनट 
  • कुकिंग टाइम - 30 मिनट
  • फ्रीजिंग टाइम - 3 - 4 घंटे
  • कितने लोगों के लिए - 6 से 8

 इसे भी पढ़ें  :- वनिला आइस क्रीम रेसिपी - Vanilla Ice-Cream Recipe In Hindi 

विधि:- आइस क्रीम बेस रेसिपी (Ice Cream Base Recipe In Hindi ) बनाने की  विधि 

  1. आइस क्रीम बेस (Ice Cream Base Recipe) बनाने के लिए हम सबसे पहले 1/2 लीटर दूध को दो बराबर हिस्सों में अलग कर लेंगे। तथा एक हिस्से को किसी मोटे तले के बर्तन में डालकर गैस पर मीडियम फ्लेम पर रख देंगे। 
  2. और दूसरे हिस्से के दूध को हल्का गर्म करके इस दूध में कॉर्न फ्लोर,GMS Powder,CMC Powder और 4 टेबल स्पून चीनी डालकर अच्छे से मिलाये ताकि दूध में कोई गांठ ना पड़े। 
  3. इसके बाद इस पाउडर मिले दूध को भी उबल रहें दूध में मिला देंगे,और बची हुई चीनी भी डालकर अच्छे से चलाते हुए दूध को इतना उबालें की दूध गाढ़ा होकर चम्मच में लगने लगे। और जब दूध गाढ़ा हो जाये  तो गैस को ऑफ़ कर देंगे तथा दूध को ठंडा कर लेंगे। 
  4. अब हमारा आइस क्रीम का बेस बनकर तैयार  हैं। और अब ठंडा हुए आइस क्रीम के बेस को एक एयर टाइट  डिब्बे में डालकर फ्रीजर में जमकर सेट होने के लिए 2 से 3 घंटे के लिए  छोड़  देंगे।  
  5. अब 3 घंटे बाद जमे हुए आइस क्रीम बेस को फ्रीजर से निकाल कर चेक करें आइस क्रीम  बेस अच्छा टाइट जमा होना चाहिए। 
  6. अब आइस क्रीम बेस को फ्रीजर से बाहर निकाल कर 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे और 20 मिनट बाद एक बड़े बर्तन में दो टुकड़ो में काट कर डाल लेंगे तथा हाफ कप क्रीम या दूध की मलाई डालकर इलेक्टिक हैंड ब्लेंडर से 20 मिनट तक  फेंट लेंगे। 
  7. इसके बाद आप जो आइस क्रीम  बनाना चाहते हैं  वो आइस क्रीम एसेंस बेस को फेटते टाइम डालकर अपनी पसंद के फ्लेवर का एसेंस डालें और अपनी पसंद का आइस क्रीम बनाए। 

आइस क्रीम बेस से अलग अलग तरह के आइस  क्रीम बनाने की  रेसिपी जैसे --

  1. आइस क्रीम बेस को फ्रीजर से बाहर निकाल कर 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे और 20 मिनट बाद एक बड़े बर्तन में आइस क्रीम बेस को दो टुकड़ो में काट कर डाल लेंगे तथा हाफ कप क्रीम या दूध की मलाई और 1/4 टी स्पून वनिला एसेंस डालकर इलेक्टिक हैंड ब्लेंडर से 20 मिनट तक  फेंट लेंगे। 
  2. और अब इस वेनीला आइसक्रीम को एयरटाइट प्लास्टिक या एलुमिनियम के डब्बे में डालें, इसमें उपर से एलुमिनियम फॉयल रखें और फिर ढक्कन लगा दें। 
  3. 5 से 6 घंटे के लिए फ्रीजर में डालकर सेट होने के लिए छोड़ देंगे। तथा 6 घंटे बाद हम वनिला आइस क्रीम को  फ्रीजर  से निकाल कर सर्व करें ऐसे ही आप टूटी  फ्रूटी ,चॉकलेट ,केसर पिस्ता ,कसाटा ,मैंगो  तथा बटर  स्कॉच  इत्यादि आइस क्रीम बना सकते हैं। 

नोट:-आइस क्रीम बेस रेसिपी (Ice Cream Base Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

    GMS-Means--Glycerol Monostearate And CMC-Means--Carboxy Methyl Cellulose
  1. आइसक्रीम बेस के लिए दूध को बहुत अधिक देर तक उबालना की जरुरत नहीं  होती हैं,क्योंकि इसमें डाले गए पाउडर इसको  गाढ़ा कर देते है। 
  2. आइसक्रीम बनाने के लिए गाढ़ा दूध का यूज़ करें, हो सके तो भैंस का दूध ले, ये गाढ़ा अधिक होता है, जिससे आइसक्रीम अच्छी बनती है। 
  3. बेस जब तैयार करें  पाउडर और चीनी चम्मच से नाप कर ही डालें। तथा बेस को कभी भी ठंडे पानी या फैन के नीचे रख कर ठंडा ना करें। 
  4. बेस को फ्रिजर  में रखते टाइम फ्रिजर की स्पीड मैक्सिमम कर दे। और बेस को हमेशा अच्छा टाइट जम जाने के बाद ही फेटे और शुरू में ही इसमें क्रीम या मलाई नापकर डालें।  
  5. बेस को फेटते समय मशीन को लगातार 20 मिनट तक फुल स्पीड पर ही चलाये। सभी प्रकार के आइसक्रीम के लिए बेस हमेशा एक जैसा ही तैयार करें। 
  6. घर की आइसक्रीम में बर्फ आ जाने की समस्या बहुत होती हैं ,इसके लिए आपको अच्छे डिब्बे का इस्तेमाल करना होगा, एलुमिनियम फॉयल की जगह न्यूज़पेपर को काट कर लगाने से भी उसमें एयर नहीं जाती है। 
  7. आइसक्रीम जब भी घर में बनती है, बच्चों को सब्र ही नहीं होता है. वे बार बार फ्रीज खोल खोल कर देखते है. बार बार फ्रिज खुलने से आइसक्रीम सेट नहीं हो पाती है,और लूज पड़ने लगती है हो सके तो जब आइसक्रीम फ्रीजर में सेट के लिए होने रखी हो तो फ्रीजर को कम से कम खोलें उस डिब्बे को तो 7-8 घंटे के पहले बिलकुल न खोलें। 
  8. आइसक्रीम को कई लोग मिक्सर में भी फेंटते हैं,लेकिन मेरा अनुभव कहता है कि मिक्सर की जगह  इलेक्टिक हैंड ब्लेंडर से फेंटी हुई आइसक्रीम ज्यादा अच्छी आती है,मिक्सर में बेस, क्रीम की तरह हल्का होने की बजाय पिघलकर पतला हो जाता है. जिससे आइसक्रीम बाजार जैसी नहीं बन पाती हैं।
  9. GMS and CMC powder किसी भी बड़ी बेकरी शॉप ,बिग बास्केट,सुपर मार्केट या ऐमज़ॉन (Amazon) पर आसानी से मिल जाता हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)