आलू का चोखा रेसिपी। बिहारी स्टाइल आलू चोखा रेसिपी। (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi)

Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi

आलू का चोखा रेसिपी या बिहारी स्टाइल आलू चोखा रेसिपी (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi) एक आसान और स्वादिष्ट डिश है जिसमे आलू के साथ हरी मिर्च, प्याज और हरे धनिये का यूज़ किया जाता है। इस चोखे को बिहार में लिट्टी के साथ चोखा को परोसा जाता है। आप इसे सत्तू के पराठे ,सादी लिट्टी और दाल के साथ तथा पाव के साथ दोपहर के खाने (लंच) या रात के खाने (डिनर) में भी सर्व कर सकते है। 

सामग्री:- आलू का चोखा रेसिपी (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • आलू - 5 (उबले और मैश किया हुए )
  • प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 3 (बारीक कटा हुआ) 
  • सरसों का तेल - 1 टेबल स्पून 
  • नमक - स्वादानुसार या 1 टी स्पून 
  • हरा धनिया पत्ता - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 15 मिनट 
  • कुल समय - 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4 

 इसे भी पढ़ें  :- बैंगन का भरता रेसिपी - Baingan Bharta Recipe In Hindi

विधि:- आलू का चोखा रेसिपी (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. आलू का चोखा रेसिपी या बिहारी स्टाइल आलू चोखा रेसिपी (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को धोकर कुकर में एक पानी और 1/4 टी स्पून नमक के साथ डालकर गैस ऑन करके मीडियम फ्लेम पर रखकर 4 से 5 सीटी लगा लें।
  2. और 5 सीटी आने के बाद गैस को ऑफ कर दे। तथा कुकर का प्रेशर निकलने के बाद कुकर के ढ़क्कन खोलें और आलू निकालकर ठंडे होने दें। आलू के ठंडे होने पर आलू को छीलकर मैश कर ले।
  3. अब एक कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म करेंगे। तथा गर्म कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर तेल को भी गर्म कर लेंगे।अब हम गर्म तेल में प्याज को डालकर 2 मिनट तक भून लेंगे।तथा प्याज का कलर लाइट पिंक और प्याज के नरम होने तक पका ले।
  4. अब इसमें हरी मिर्च डाले और इसमें मैश किये हुए आलू, नमक डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले। और बारीक कटा हुआ हरे धनिया पत्ता से गार्निश करें। तो अब हमारा आलू का चोखा रेसिपी या बिहारी स्टाइल आलू चोखा रेसिपी (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। 
  5. आप आलू चोखा रेसिपी या बिहारी स्टाइल आलू चोखा रेसिपी (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi)को ,सत्तू के पराठे, लिट्टी , खिचड़ी,सादी लिट्टी और दाल के साथ दोपहर के खाने (लंच) या रात के खाने (डिनर) में भी  सर्व कर सकते हैं।

नोट:- आलू का चोखा रेसिपी (Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. आप आलू चोखा में तीखा अपने टेस्ट के अनुसार कम या  ज्यादा कर सकते हैं।
  2. आप प्याज ,हरी मिर्च को बिना भूनें भी आलू के साथ मिला सकते हैं। 
  3. एक कुकर को गैस पर मीडियम आंच पर रखकर गर्म कर ले।और गर्म कुकर में 2 टेबल स्पून तेल या घी डालकर तेल के गर्म हो जाने पर आलू को डालकर कुकर का ढ़क्कन लगा कर मीडियम फ्लेम पर दो से तीन सीटी लगा लेंगे। 
  4. और प्रेशर निकल जाने पर आलू  को कुकर से निकालकर ठंडा करके आलू को छीलकर मैश कर लें।ऐसे आलू को पकाने से आलू के चोखे में एक सोंधापन आता हैं। जोकि बहुत अच्छा लगता हैं , बिलकुल आग पर पके आलू के जैसा।   
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)