पपीते का पराठा रेसिपी। कच्चे पपीते का पराठा रेसिपी।( Kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi 

Kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi

पपीते का यूज़ सब्जी बनाने से लेकर, पराठे ,कोफ्ते ,हलवा ,और पकौड़े बनाने तक में होता है। इसके अलावा भी कई ऐसे डिश हैं, जिनमें पपीते का अपना एक खास स्थान होता है।और स्वादिष्ट पपीता खास गुणों से भरपूर है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद और बेहद खास होता है। पपीता का हम कच्चे तथा पक्के दोनों रूप में यूज़ भी करते हैं। और पपीता एक ऐसा फल हैं जो हर जगह आसानी से मिल जाता हैं। पपीता में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर होता हैं तथा फाइबर भी होता हैं। पपीता कब्ज ,ब्लोटिंग और पेट की अन्य परेशानियों से दूर करने में भी मददगार होता हैं। और आज हम कच्चे पपीते का पराठा (kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi) बनाने की रेसिपी शेयर रहें हैं। इसमें हमने सारी हरे और कच्चे सामग्री का यूज़ किया हैं। और पपीते को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने लिए तेल का यूज़ नहीं किया हैं।

सामग्री:- पपीते का पराठा रेसिपी (kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

पराठे के लिए -
  • गेंहू का आटा -2 कप + 1/2 कप परथन के लिए 
  • अजवाइन -1/4  स्पून 
  • नमक -1/2 टी स्पून 
  • पानी - आवश्यकतानुसार (आटा गूंथने के लिए)  
  • घी या रिफाइन्ड -1 टेबल स्पून 
भरावन के लिए -
  • कच्चा पपीता -1 (1/2 Kg ,कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया - 1 डंठल (बारीक़ कटा हुआ )
  • हरा लहसुन - 1 डंठल  (बारीक़ कटा हुआ )
  • हरी मिर्च - 3  (बारीक़ कटा हुआ )
  • नमक -स्वादानुसार या 1/2 टी स्पून  
  • अमचूर पाउडर - 1/4  टी स्पून  
  • अजवाइन -1/2 टी स्पून 
  • मगरइल या कलौंजी - 1/4 टी स्पून 
  • घी या बटर - पराठे सेंकने के लिए 
  • तैयारी का समय - 20 मिनट 
  • बनाने का समय - 20 मिनट 
  • कुल समय - 40 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 3 - 4 

इसे भी पढ़ें :- गोभी के पराठे रेसिपी - Gobhi Ke Parathe Recipe In Hindi

सब्सक्राइब करें

विधि:- पपीते का पराठा रेसिपी (kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. कच्चे पपीते का पराठा रेसिपी (kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम पपीते को छीलकर बीच से काट कर पपीते का बीज निकालकर अच्छे से साफ करके पानी से धो लेंगे। तथा पपीते को बिलकुल पतला पतला कद्दूकस कर लेंगे ,तथा पपीते पर नमक छिड़क कर अच्छे से मिलाकर 15 से 20 मिनट के  लिए रख देंगे। ताकि पपीते का एक्स्ट्रा पानी छोड़ दे। 
  2. अब हम गेंहू के आटे को एक बड़े बाउल में लेकर आटे में नमक ,अजवाइन तथा घी या रिफाइन्ड डालकर अच्छे से मिला लें। और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम मुलायम डो बनाकर तैयार कर लें।और डो को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
  3. इसके बाद हम पपीते को हाथ से दबा दबा कर सारा एक्स्ट्रा पानी निचोड़ देंगे। और एक बड़े बाउल में पपीता डालकर उसी में बारीक़ कटे हुए लहसुन ,हरी मिर्च ,धनिया पत्ता,अजवाइन ,मगरइल तथा अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार लें। 
  4. अब हम आटे को लेकर एक बार फिर से अच्छे से मिलाकर एक मीडियम साइज के लोई बना लें। तो अब हम लोई को कप का शेप देते हुए ,उसके अंदर पपीते का मिश्रण डालकर आटे की लोई को चारों तरफ से घूमते हुए उसका मुख बन्द कर देंगे।
  5. इसके बाद हम स्टाफ लोई को हल्के हाथ से दबा कर तथा थोड़े परथन में लपेटकर चकला बनाकर गोल रोटी जैसा पतला बेलन के सहायता से हल्के हाथ से बेल लेंगे। और तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लेंगे। तथा गर्म तवा पर पराठे को डालकर गैस के फ्लेम  लो करके पराठे को दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लेंगे। तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो घी लगा कर पराठे को सेंककर क्रिस्पी कर ले।
  6. अब हमारा कच्चे पपीते का पराठा रेसिपी (kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi) बनकर के तैयार हैं।आप पपीते के पराठे को दही या रायता ,चटनी ,आचार के साथ सुबह के नाश्ते या रात के डिनर में बटर और चाय या अपनी पसंद की सब्जी बनाकर सर्व करें।

नोट्स:- पपीते का पराठा रेसिपी (kacche Papite Ka Paratha Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. हम कच्चे पपीते से पराठा बना रहें हैं ,और हम ने पपीते को भुना भी नहीं हैं। और सारे हरे कच्चे चीजों का यूज़ किया हैं। तो हम पराठे को लो फ्लेम पर ही पकाएं ताकि हमारा स्टाफ किया हुआ पपीता भी अच्छे से पक जाये।
  2. आप चाहें तो एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर पपीता डालकर हल्का भून भी सकते हैं। या सारी सामग्री को सीधे आटे में मिलाकर आटा में हल्का पानी डालकर डो बना लें। और पराठे के शेप में बेलकर सेंक लें। 
  3. अगर आप कच्चे पपीते का स्टाफिंग करके बना रहें हैं ,तो पपीते को नमक के साथ मिलाकर 15 से 20 मिनट के लिए जरूर रख देंगे। क्योंकि पपीता नमक के साथ मिलने पर अपना अंदर का सारा एक्स्ट्रा पानी छोड़ दे।     
  4. आटा मुलायम ना गुँथा हो तो भी पराठे फटता हैं। और हल्के हाथ से बेले नहीं तो पराठे बेलने पर फट जाता हैं।तथा आटे में घी या तेल का मोयम देने से पराठे मुलायम बनते हैं।
  5. तीखापन आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।आप लहसुन पसंद नहीं करते तो आप लहसुन की जगह 1 इंच अदरक के टुकड़े का पेस्ट का यूज़ कर सकते हैं।
  6. परथन का यूज़ हल्का करें,ताकि आटा हाथ और चकले में चिपके ना। परथन की जगह आप तेल लगा कर भी बेल सकते हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)