मैंगो फ्रूटी रेसिपी। होममेड मैंगो फ्रूटी रेसिपी। मैंगो पल्प जूस ( Mango frooti Recipe In Hindi )

Mango Frooti Recipe In Hindi

गर्मियों के मौसम में  जब हम को कुछ ठंडा ठंडा पीने का मन हो तो मैंगो फ्रूटी रेसिपी (Mango Frooti Recipe In Hindi) भी एक अच्छा ऑप्शन होता हैं। वैसे तो आम सब का फेवरेट होता हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जिसे आम पसंद ना हो। और गर्मियों के मौसम में हम सब मैंगो शेक जरूर बनाते हैं ,पर क्या आप ने कभी मैंगो फ्रूटी बनाई हैं।  अगर नहीं बनाई तो अब बनाइए बिलकुल बाजार जैसा मैंगो फ्रूटी (Mango Frooti Recipe In Hindi) ,वैसे भी  मैंगो फ्रूटी बच्‍चों को बेहद पसंद होती है। ऐसे में अगर आप बच्‍चों को घर का बना फ्रेश मैंगो फ्रूटी देंगी तो ये उनके हेल्‍थ के लिए भी फायदेमंद होगा। इस मैंगो फ्रूटी में ना कलर और ना  एसेंस यूज़ किया हैं। ये बिलकुल फ्रेश मैंगो फ्रूटी हैं। 

सामग्री:- मैंगो फ्रूटी रेसिपी ( Mango Frooti Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • पका आम -2 
  • कच्चा आम -1 
  • चीनी -1 कप 
  • पानी -5 कप या 1 लीटर 
  • नींबू का रस -1 टी स्पून या (ऑप्शनल)
  • विनेगर या  सिरका  -1 टी स्पून(ऑप्शनल)
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • बनाने का समय - 10 मिनट 
  • कुल समय - 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4 

 इसे भी पढ़ें  :-   मैंगो शेक की रेसिपी -Mango Shake Recipe In Hindi

विधि:- मैंगो फ्रूटी रेसिपी ( Mango Frooti Recipe In Hindi ) बनाने की विधि 

  1. मैंगो फ्रूटी रेसिपी (Mango Frooti Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम तीनों आमों को धोकर आम के छिलके छील लेंगे। तथा आम को काट कर छोटे छोटे पीस बना लेंगे। इसके बाद हम तीनों आमों को एक साथ या अलग अलग भी मिक्सर जार में डालकर 2 से 3 टेबल स्पून पानी डालकर पीसकर बारीक़ पेस्ट तैयार कर ले।
  2. अब हम एक कढ़ाई को गैस पर रख कर गैस के फ्लेम को मीडियम कर देंगे। और आम के पल्प और चीनी को कढ़ाई में डाल देंगे। और 1/2 कप पानी डालकर अच्छे से मिलाते हुए पका ले।आम का पल्प ,चीनी के साथ मिलकर 10 से 15 मिनट में गाढ़ा होने लगता हैं। तथा कढ़ाई के साइड साइड में पपड़ी जैसा लगने लगता हैं। 
  3. तथा पकने के बाद आम का कलर चेंज होकर चमकदार ,ट्रांसपेरेंट हो जाता हैं। तो अब हमारा आम पक कर तैयार हैं। तो अब हम नींबू का रस या विनेगर डालकर मिला ले। तो अब हम गैस को ऑफ कर देंगे। तथा अब आम के पल्प को बिलकुल ठंडा होने दे। जब आम ठंडा हो जाये तो हम आम के पल्प को एक बाउल में छलनी रख कर छान लेंगे। 
  4. ताकि आम के रेसे निकल जाये और फिर आम के पल्प में 5 कप या 1 लीटर पानी मिला देंगे।अब हमारा बिलकुल बाजार जैसा मैंगो फ्रूटी रेसिपी (Mango Frooti Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं।अब आप बिलकुल बाजार जैसा  मैंगो फ्रूटी का मजे ले। 

नोट:- मैंगो फ्रूटी रेसिपी ( Mango Frooti Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. मैंगो फ्रूटी रेसिपी (Mango Frooti Recipe In Hindi) बनाने में विनेगर ,सिरका या नींबू का रस बिलकुल पूरी तरह से ऑप्शनल हैं।वैसे इसे आप बिना विनेगर या सिरके के भी 10 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
  2. मैंगो फ्रूटी में विनेगर ,सिरका या नींबू का रस डालने से मैंगो फ्रूटी 25 दिनों ख़राब नहीं होती हैं। आप मैंगो फ्रूटी को फ्रिज में 25 दिनों तक रखकर आराम से यूज़ कर सकते हैं।
  3. आप आम के मिठास के अनुसार चीनी कम या ज्यादा कर सकते हैं हैं।आप के फ्रूटी का कलर आप के पके आम के कलर के अनुसार होगा। बाजार के फ्रूटी में कलर भी होता हैं।  
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)