बेसन के लड्डू रेसिपी। बेसन लड्डू रेसिपी। बेसन लाडू।(Besan Ke Laddu Recipe In Hindi)

Besan Ke Laddu Recipe In Hindi

बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu Recipe In Hindi) को आप कभी भी या किसी भी त्यौहार ,शुभ अवसर पर बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान होता हैं ,और इसे बनाने में बहुत कम सामग्री (इंग्रेडिएंट्स)लगते हैं।और ये ज्यादा दिनों तक स्टोर करके रख भी सकते हैं। ये लड्डू सभी को पसंद भी होते हैं। 

सामग्री:- बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • बेसन - 2 कप 
  • चीनी - 1 कप 
  • घी - 1 कप 
  • इलाइची पाउडर -1/2 टी स्पून 
  • खरबूज के बीज - 2 टेबल स्पून 
  • काजू -बादाम - 2 टेबल स्पून 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 25 मिनट 
  • कुल समय - 35 मिनट
  • लड्डू की संख्या - 12 -15 

इसे भी पढ़ें  :- मूंग दाल हलवा रेसिपी - Moong Dal Halwa Recipe In Hindi

विधि:- बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई को गैस पर रख कर गैस ऑन कर कढ़ाई को गरम करें। तथा गरम कढ़ाई में 1 कप घी डालें। जब घी गरम होकर पिघलने लगे तो  उसमें  बेसन डालें। 
  2. बेसन को लगातार चलाते हुए घी में अच्छे से मिला लें। और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन कलर होने तक भून ले। या बेसन से एक अच्छी सोंधी खुश्बू आने लगे और बेसन भूनकर घी छोड़ दें ,तब तक भून लें।इसमें लगभग 10 से 15 मिनट भुनने के बाद बेसन घी छोड़ने लगता हैं। 
  3. अगर मिश्रण सूखा लगे तो 1 से 2 टेबल स्पून घी और डालें। और बराबर चलाते हुए तब तक भूनते रहें ,जब तक बेसन भूनकर गोल्डन ब्राउन और दानेदार हो जाये। इसमें लगभग 20 से 25 मिनट का समय लगता हैं। तो अब गैस को ऑफ कर दें। 
  4. और बेसन को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। तथा उसी गर्म कढ़ाई में खरबूज की बीज ,और बारीक़ कटे काजू ,बादाम को डालकर हल्का भून लें। इसके अलावा चीनी को पीस कर पाउडर बना लें। और बेसन जब हल्का गर्म हो तो पीसी हुई चीनी तथा ड्राई फ्रूट्स को बेसन में डालकर अच्छे से मिला लें। 
  5. इसके अलावा बेसन, चीनी ,इलाइची पाउडर तथा ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से मिलाते हुए। इस मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण को हाथ में लेकर दबाते हुए लड्डू के शेप में गोल गोल बना लें। ऐसा करते हुए सारे लड्डू  तैयार कर लें। 
  6. अब हमारा बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu Recipe In Hindi) बनकर के तैयार हैं। बेसन के लड्डू के ऊपर से पिस्ता या काजू बादाम से गर्निश भी कर सकते हैं। बेसन के लड्डू को आप एयर टाइट डिब्बे में रखकर 2 सप्ताह से 2 माह तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

नोट्स :- बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. बेसन के लड्डू को और ज्यादा स्वादिष्ट और हलवाई जैसा लड्डू बनाने के लिए मोटे दरदरे बेसन का इस्तेमाल करें।बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है।  ताकि बेसन कढा़ई के तले में न लगे। 
  2. बेसन के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे तुरंत कढा़ई से प्लेट में निकाल लें। क्योंकि कढा़ई गरम रहती है,और बेसन कढा़ई में ही छोड़ दिया तो वह ज्यादा भून  कर रेड हो जाएगा। 
  3. जब बेसन हल्का गरम रह जाय तभी उसमें ड्राई फ्रूट और पीसी हुए चीनी मिक्स करें।ज्यादा गरम बेसन में चीनी  नहीं मिलायें। 
  4. बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही चीनी मिलाएं। क्योंकि गरम बेसन में चीनी मिक्स करने से चीनी मेल्ट हो जाता है।  जिससे लड्डू को जमकर टाइट होने में अधिक समय लग सकता है। 
  5. अगर मिश्रण अधिक सुखा लग रहा हो तो आप घी इसमें डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं। अगर मिश्रण सही है तो इसमें घी डालने की जरुरत नहीं  हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)