पता गोभी के पराठे रेसिपी । पता गोभी का पराठा रेसिपी। कैबेज पराठा रेसिपी।(Cabbage Paratha Recipe In Hindi)

Cabbage Paratha Recipe In Hindi
आप रोज सुबह के नास्ते में अगर सादा पराठा खा खा कर ऊब गए हैं। तो आज कुछ अलग ट्राय करते हैं ,और आज हम पता गोभी के पराठे बनाते हैं। जोकि बनाने में बहुत आसान  होता हैं ,और बहुत कम टाइम में झटपट बनकर तैयार हो जाता हैं। फॉर ए चेंज सबको पसंद भी आता हैं। पता गोभी के पराठे रेसिपी (Cabbage Paratha Recipe In Hindi) एक बहुत टेस्टी डिश हैं। यह पराठा टेस्ट के साथ साथ पौष्टिक भी होती हैं। पता गोभी के पराठे को सुबह के नाश्ते में दही ,धनिया ,पुदीना की चटनी या इमली की  चटनी ,सॉस या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप पता गोभी के पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक कर के दे सकते हैं। या आप पता गोभी के पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की सब्जी या चटनी ,दही या रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री:- पता गोभी के पराठे रेसिपी (Cabbage Paratha Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • गेंहू का आटा -2 कप + 1/2 कप परथन के लिए
  • पता गोभी -1 +1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च - 3 (बारीक़ कटी हुई)
  • लहसुन - 5 -7 कली (बारीक़ कटा या कुचला हुआ)
  • अदरक - 1/2 टी स्पून (कद्दूकश किया हुआ)
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • जीरा पाउडर -1/4 टी स्पून
  • धनिया पाउडर -1/4 टी स्पून
  • नमक - स्वादानुसार या 1/2 टी स्पून
  • घी या तेल - 2 -3 टेबल स्पून + पराठे सेंकने के लिए
  • पानी - आवश्यकतानुसार
  • कुकिंग टाइम - 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4

 इसे भी पढ़ें  :-  गोभी के पराठे रेसिपी - Gobhi Ke Parathe Recipe In Hindi 

विधि:- पता गोभी के पराठे रेसिपी (Cabbage Paratha Recipe In Hindi) बनाने की विधि

  1. पता गोभी के पराठे रेसिपी (Cabbage Paratha Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम पता गोभी को पानी से अच्छे से धोकर पत्ता गोभी को बारीक़ काट लें। और अब एक बड़े बाउल में गेंहू का आटा ,कद्दूकस किया हुआ पता गोभी ,हरी मिर्च ,लहसुन ,अदरक ,अजवाइन ,लाल मिर्च ,हल्दी ,जीरा ,धनिया पाउडर ,2 टेबल स्पून तेल तथा नमक डालकर सबको अच्छे से एक बराबर मिला लें। 
  2. इसमें  जरूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर रोटी के आटे से सख्त पर चिकना आटा गूँथ लें। सादा पराठा के आटे की तुलना में इसे गूंथने  कम पानी लगता हैं। क्योंकि कद्दूकश की हुई पता गोभी से पानी छूटता हैं। और आटे को 5 से 10 मिनट के लिए ढ़ककर रेस्ट करने के लिए छोड़ देंगे। 
  3. और 10 मिनट बाद तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर तवा को गर्म करें। तथा आटा को एक बार फिर से मिलाते हुए ,लोइयाँ बना लेंगे। तथा एक लोई लेकर थोड़े परथन में लपेटकर चकला बनाकर गोल रोटी जैसा बेल लेंगे।
  4. और उसके ऊपर चम्मच या ब्रश से चारों तरफ थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए आधा गोल कर दे। फिर से उस अर्द्धगोल पर थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए तिकोना बना दें। और अब इसे थोड़े परथन में लपेटकर तिकोना ही बेल लेंगे।
  5. और गर्म तवा पर पराठे को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लेंगे। तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो घी लगा कर पराठे को सेंककर क्रिस्पी कर ले।और ऐसे ही सारे पराठे बनाकर लें।अब हमारा पता गोभी के पराठे रेसिपी (Cabbage Paratha Recipe In Hindi) बनकर के तैयार हैं।
  6. आप पता गोभी के पराठे रेसिपी (Cabbage Paratha Recipe In Hindi)को सुबह के नाश्ते में दही ,चटनी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप पता गोभी के पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक कर के दे सकते हैं। या आप पता गोभी के पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की सब्जी या चटनी ,दही या रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

नोट:- पता गोभी के पराठे रेसिपी (Cabbage Paratha Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. गुंथे हुए आटे को ज्यादा  टाइम तक नहीं रखें ,वरना पता गोभी और नमक से छूटे हुए पानी से आटा ज्यादा मुलायम हो जायेगा। और फिर पराठा बनाने में परेशानी होगी। पराठा आसानी नहीं बन पायेगा।  
  2. अगर आपको पता गोभी की कच्ची खुश्बू अच्छी नहीं लगती हैं ,तो आप कद्दूकस किया हुआ पता गोभी को आटे में मिलाने से पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म कर लें। 
  3. तथा गर्म कढ़ाई में 1 टी स्पून तेल डालकर तेल को गर्म करके गैस के फ्लेम को लो कर दें। तथा पता गोभी ,हरी मिर्च और नमक को डालकर 3 से 5 मिनट तक भूनकर पका लें। 
  4. तीखापन आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। पता गोभी के पराठे  को आप अपने पसंद के अनुसार मोटा और पतला या गोल ,चकोर ,तिकोना बना सकते हैं।
  5. परथन का यूज़ हल्का करें,ताकि आटा हाथ और चकले में चिपके ना। परथन की जगह आप तेल लगा कर भी बेल सकते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)