पालक पराठा रेसिपी।स्पिनच पराठा रेसिपी Palak Paratha Recipe In Hindi )

Palak Ka Paratha Recipe In Hindi

पालक पराठा ठंड के मौसम में बहुत ज्यादा बनने वाला एक बहुत टेस्टी और झटपट आसानी से और कम टाइम में बनने वाला डिश हैं। यह पराठा टेस्ट के साथ साथ पौष्टिक भी होती हैं।पालक के पराठे को सुबह के नाश्ते में दही ,आम के आचार,धनिया ,पुदीना की चटनी या इमली की चटनी ,सॉस या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप पालक के पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक कर के दे सकते हैं। या आप पालक के पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की सब्जी या मिक्स वेज सब्जी ,दही या रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री:- पालक पराठा रेसिपी बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • गेंहू का आटा - 2 कप + 1/2 कप परथन के लिए
  • पालक - 200 ग्राम ( 2 कप ,मोटा कटा हुआ )
  • हरा धनिया पत्ता - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक़ कटी हुई )
  • हरी मिर्च - 3
  • अदरक - 1 इंच 
  • लहसुन - 5 कली
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून
  • नमक - 1 टी स्पून
  • तेल - 2 टेबल स्पून + पराठे सेंकने के लिए
  • घी या बटर - पराठे के साथ देने के लिए 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट
  • पकाने का समय - 20 मिनट
  • कुल समय - 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4

 इसे भी पढ़ें  :-  मेथी का पराठा रेसिपी - Methi Ka Paratha Recipe In Hindi


सब्सक्राइब करें

विधि:- पालक पराठा रेसिपी बनाने की विधि 

  1. पालक पराठा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम पालक के पत्तों को मोटे डंठल से तोड़कर अलग कर लें। तथा पालक के पत्तों को दो से तीन बार पानी से धोकर अच्छे से साफ करके छान लें। ताकि पत्तों में लगा मिटटी निकल जाये और फिर पालक को छान लें,ताकि पत्तों में रुका एक्स्ट्रा पानी छान जाये।और फिर पालक के पत्तों को मोटे मोटे काट लें। 
  2. अब हम एक मिक्सर जार में पालक के पत्ते ,3 हरी मिर्च ,5 कली लहसुन ,1 इंच अदरक डालकर बारीक़ पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।अब एक बड़े बाउल में 2 कप गेंहू का आटा और पालक के पत्तों का तैयार किया हुआ पेस्ट,1/2टी स्पून अजवाइन,2टी स्पून तेल तथा 1टी स्पून नमक डालकर सबको अच्छे से एक बराबर मिलाते हुए जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर रोटी के आटे जैसा मुलायम आटा गूँथ लें। 
  3. और आटे में 1 टी स्पून तेल की चिकनाई लगाकर आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढ़ककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। और 10 मिनट बाद तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर तवा को गर्म करें। तथा आटा को एक बार फिर से मिलाते हुए ,लोइयाँ बना लें। तथा एक लोई लेकर थोड़े परथन में लपेटकर चकला बनाकर गोल रोटी जैसा बेल लें।
  4. और उसके ऊपर चम्मच या ब्रश से चारों तरफ थोड़ा तेल लगाकर बीच से मोड़ते हुए आधा गोल कर दें।फिर से उस अर्द्धगोल पर थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए तिकोना बना दें।और अब इसे थोड़े परथन में लपेटकर तिकोना ही बेल लें।और गर्म तवा पर पराठे को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लें।तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो घी लगा कर पराठे को सेंककर क्रिस्पी कर ले।
  5. तो अब हमारा पालक  पराठा बनकर तैयार हैं। आप पालक का पराठा को सुबह के नाश्ते में दही ,आम का आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप पालक के पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक करके दे सकते हैं। या आप पालक के पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की सब्जी या मिक्स वेज सब्जी ,दही या रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

नोटस:- पालक पराठा रेसिपी बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. आप पालक के पराठे में थोड़ा टेस्ट चेंज करने के लिए 1/2 कप बेसन को आटे में मिलाकर बना सकते हैं। और आप इसी आटे से पालक की पूरी भी बना सकते हैं।
  2. अगर आप खाने में कम तेल घी खाना पसंद हैं। तो आप इसी आटे से सिंपल रोटी बना ले और रोटी पर ऊपर से घी या बटर लगा के ले सकते हैं।
  3. परथन का यूज़ हल्का करें,ताकि आटा हाथ और चकले में चिपके ना। परथन की जगह आप तेल लगाकर भी पराठा बेल सकते हैं। 
  4. पालक के पराठे में तीखापन आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। अगर आप लहसुन खाना नहीं पसंद करते हैं ,तो आप लहसुन को स्किप भी कर सकते हैं। 
  5. अगर आप बच्चों के लिए पराठे बना रहें हैं ,तो हरी मिर्च और अदरक नहीं डालें। आप पालक के पराठे को अपने मन चाहें शेप में जैसे रोटी जैसे गोल ,तिकोना या चकोर बना सकते हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)