राजगीरा का हलवा रेसिपी।नवरात्रि स्पेशल फलहार हलवा रेसिपी। व्रत स्पेशल रेसिपी।(Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi)

Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi

व्रत के लिए खासतौर से तैयार किया गया राजगीरा का हलवा रेसिपी (Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi)एक बहुत स्वादिष्ट स्वीट व्यंजन हैं। यह एक फलहार हैं ,जो कि व्रत में खाया जाता हैं। नवरात्रि के नव दिन के व्रत के दौरान हमें ऊर्जा की कमी होती हैं जोकि इस फलहार को लेने से उस कमी की पूर्ति होती हैं। राजगिरी के आटे में ग्लूट्न नहीं होता है। राजगिरा ग्लूटेन फ्री होने के कारण इसे ग्लूटेन से अलर्जी वाले लोग भी आराम से खा सकते हैं।

सामग्री:- राजगीरा का हलवा रेसिपी (Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • राजगिरी का आटा - 1 कप 
  • दूध - 1 + 1/2 कप 
  • चीनी - 1/2  कप 
  • घी - 3 टेबल स्पून 
  • बादाम - 5 -7 
  • काजू - 5 -7
  • किशमिश -8 -10 
  • इलाइची पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • कुकिंग टाइम - 30 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 2 - 4 

इसे भी पढ़ें :- सिंघाड़े के आटे का हलवा रेसिपी - Singhare Ke Aate Ka Halwa Recipe

विधि:- राजगीरा का हलवा रेसिपी (Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. राजगीरा का हलवा रेसिपी (Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने के लिए एक पैन में दूध को डालकर गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर दूध को उबाल लें।और अब एक कढ़ाई को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। तथा गर्म कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी डालकर घी को गर्म करें। तथा जब घी गर्म हो जाये तो उसमें काजू बादाम तथा किशमिश को डालकर हल्का भून लें।
  2. अब फिर से कढ़ाई को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। गर्म कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डालकर घी को गर्म करें। तथा जब घी गर्म हो जाये तो उसमें राजगिरी का आटा डालकर 3 से 5 मिनट तक भून लें। जब आटे का कलर भूनकर रेड हो जाये और जब आटे से एक सोंधी खुश्बू आने लगे तब गैस के फ्लेम को लो कर दें। 
  3. और चीनी और उबला हुआ दूध को थोड़ा थोड़ा डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान दे घोल में कोई भी गांठ नहीं होना चाहिए।इसके अलावा भुने हुए काजू ,बादाम ,किशमिश और इलाइची पाउडर डालकरअच्छे से मिलाते हुए गैस के फ्लेम को मीडियम करके अच्छे से बराबर चलाते हुए कढ़ाई के तली से हलवे को मिलाते हुए साइड से भी अच्छे से मिलाते हुए बिलकुल गाढ़ा मिश्रण बना लें।
  4. जब हलवा घी छोड़ने लगे तो हलवे को 5 मिनट पकाकर गैस ऑफ कर दें। तो अब हमारा राजगीरा का हलवा रेसिपी (Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। आप इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गरमा गरम राजगीरा का हलवा सर्व करें।  

नोट:- राजगीरा का हलवा रेसिपी (Rajgira Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. आप राजगिरी के आटे के हलवे में दूध की जगह उतनी ही मात्रा में पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप ड्राई फ्रूट्स अपने पसंद के अनुसार भी डाल सकते हैं। या उनकी मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
  2. आप आटा को भून के गैस को ऑफ करके भी धीरे धीरे चीनी दूध को अच्छे से मिलाकर फिर से गैस पर रख कर मिश्रण को गाढ़ा बना सकती हैं।
  3. इससे आप के हलवे में कोई गांठ नहीं पड़ेगा हलवे को बराबर चलाते रहना हैं। नहीं तो हलवा नीचे कढ़ाई में जाकर चिपक जाता हैं। और गांठ या नीचे लगे हलवे का टेस्ट अच्छा नहीं होता हैंं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)