सूजी का हलवा रेसिपी।रवा का हलवा रेसिपी (Suji Ka Halwa Recipe In Hindi)

Suji Ka Halwa Recipe In Hindi

सूजी का हलवा रेसिपी (Suji Ka Halwa Recipe In Hindi) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। और सूजी के हलवे  की खास बात यह भी हैं ,कि जब भी कभी आप को कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप को सूजी का हलवा बनाने का सारा इंग्रेडिएंट्स आप के किचन में होता हैं। किचन में मौजूद इंग्रेडिएंट्स से आप सूजी का हलवा आसानी से और कम समय में घर में बना सकते हैं। सूजी का हलवा टेस्ट में भी अच्छा और जल्दी से कम टाइम में भी बनकर तैयार हो जाता हैं। और इसे बनाने  के लिए कुछ भी आप को बाजार  जाकर लाने की जरूरत भी नहीं होती हैं। 

सामग्री:- सूजी का हलवा रेसिपी (Suji Ka Halwa Recipe In Hindi)बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • सूजी (रवा) - 1 कप 
  • चीनी - 1 कप
  • घी - 1/2 कप  
  • पानी - 4 कप 
  • काजू - 5 -7  ( मोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • बादाम -  5 -7 ( मोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून 
  • इलाइची पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • नारियल का बुरादा -2 टेबल स्पून 
  • तैयारी का समय - 5 मिनट 
  • बनाने का समय - 20 मिनट 
  • कुल समय - 25 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए -

इसे भी पढ़ें  :- सूजी के लड्डू रेसिपी - Suji Ke Laddu Recipe In Hindi

विधि :- सूजी का हलवा रेसिपी (Suji Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. सूजी का हलवा रेसिपी (Suji Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई को गैस पर रख कर गैस ऑन कर कढ़ाई को गरम करें। तथा गरम कढ़ाई में 1/4 कप घी डालें। जब घी गरम होकर पिघल जाये तो उसमें 1 कप सूजी को डालें।सूजी को लगातार चलाते हुए घी में अच्छे से मिला लें।
  2. और मीडियम आंच पर सूजी को गोल्डन ब्राउन कलर आने तक भून लें।अब सूजी में 1 कप चीनी तथा  4 कप पानी को डालकर अच्छे से बराबर मिलाते हुए मिक्स कर लें। और अब सूजी के हलवे को धीमी आंच पर पकने दें। तथा बीच बीच में हलवे को चलाते रहें। 
  3. इसके अलावा सूजी  के हलवे में इलाइची पाउडर , 2 टेबल स्पून नारियल का बुरादा , किशमिश , और मोटे टुकड़ों में कटा हुआ काजू ,बादाम डालकर अच्छे से मिला लें। तथा इसे 1 से 2 मिनट तक भून लें। 2 मिनट के बाद बचा हुआ घी डालकर अच्छे से मिला दें। 
  4. घी बाद में डालने से हलवा अच्छा दिखता हैं ,अब हलवा बनकर तैयार हैं। तो अब गैस को ऑफ कर दें। अब हमारा सूजी का हलवा रेसिपी (Suji Ka Halwa Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। अब आप सूजी के हलवे को सर्विस बाउल में निकाले और हलवे के ऊपर से ड्राई फ्रूट्स (काजू ,बादाम ,किशमिश) से गार्निश करें। और अब गरमा गरम सूजी के हलवे को सर्व करें। 

नोट्स:- सूजी का हलवा रेसिपी (Suji Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. सूजी को भूनते टाइम गैस के फ्लेम को मीडियम रखें। तथा सूजी को अच्छी तरह भूनकर रेड कर लें। तथा हलवा बनाने के लिए मोटी सूजी का इस्तेमाल करें।
  2. सूजी के हलवे में हमेशा सूजी से चार गुना ज्यादा पानी डालें। यानी 1 कप सूजी में 4 कप पानी। चीनी आप अपने टेस्ट के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।
  3. ड्राई फ्रूट्स (काजू ,बादाम ,किशमिश) आप अपने पसंद के अनुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं। या जो आप को पसंद हो उन ड्राई फ्रूट्स का यूज़ कर सकते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)