सूजी के लड्डू रेसिपी। रवा के लड्डू रेसिपी (Suji Ke Laddu Recipe In Hindi)  

बेसन के लड्डू की तरह हम सूजी के लड्डू रेसिपी (Suji Ke Laddu Recipe In Hindi) भी बना सकते हैं। जोकि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। और सूजी के लड्डू की खास बात यह भी हैं ,कि सूजी के लड्डू बनाने का सारा इंग्रेडिएंट्स आप के किचन में होता हैं। किचन में मौजूद इंग्रेडिएंट्स से आप सूजी के लड्डू आसानी से और कम समय में घर में बना सकते हैं।  

सामग्री:- सूजी के लड्डू रेसिपी (Suji Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री  

  • सूजी (रवा) - 1 कप 
  • चीनी - 1 कप (पीसी हुई) 
  • घी - 1/4 कप  
  • मलाई या क्रीम - 1/2 कप 
  • काजू - 8 - 10 (बारीक़ कटा हुआ)
  • बादाम -  8 - 10 (बारीक़ कटा हुआ)
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून 
  • इलाइची पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • नारियल का बुरादा - 3 - 4 टेबल स्पून 
  • तैयारी का समय - 5 मिनट 
  • पकाने का समय - 20 मिनट 
  • कुल समय - 25 मिनट 
  • लड्डू की संख्या - 8 -10 

इसे भी पढ़ें  :- बेसन लड्डू रेसिपी - Besan Ke Laddu Recipe In Hindi

विधि:- सूजी के लड्डू रेसिपी (Suji Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. सूजी के लड्डू रेसिपी (Suji Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई को गैस पर रख कर गैस ऑन कर कढ़ाई को गरम करें। तथा गरम कढ़ाई में 1/4 कप घी डालें। जब घी गरम होकर पिघल जाये तो उसमें 1 कप सूजी को डालें।सूजी को लगातार चलाते हुए घी में अच्छे से मिला लें।
  2. और मीडियम आंच पर सूजी को हल्का कलर आने तक भून लें।अब सूजी में 3 - 4 टेबल स्पून नारियल का बुरादा डालकर अच्छे से मिला लें। इसे 1 से 2 मिनट तक भून लें। 2 मिनट के बाद सूजी के मिश्रण में बारीक़ कटा हुआ काजू ,बादाम डालकर भूनें। 
  3. इसके बाद अब सूजी के मिश्रण में क्रीम या मलाई ,इलाइची पाउडर और पीसी हुई चीनी को डालकर अच्छे से बराबर मिलाते हुए मिक्स कर लें। और अब सूजी के मिश्रण में 2 टेबल स्पून किशमिश डालें। तथा 2 मिनट के बाद गैस को ऑफ कर दें।  
  4. और अगर आप को सूजी का मिश्रण सूखा या भरभरा लगे तो आप अपने मिश्रण के अनुसार 1 से 2 टेबल स्पून मलाई या क्रीम डालकर सूजी के मिश्रण को थोड़ा गीला कर लें। ताकि सूजी के मिश्रण से आसानी से लड्डू बन जाये। 
  5. अब सूजी के मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें। और 5 -7 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दें। तथा 5-7 मिनट के बाद हल्के गर्म सूजी के मिश्रण से ही अपनी पसंद के साइज के अनुसार लड्डू बन लें। अब हमारा सूजी के लड्डू रेसिपी (Suji Ke Laddu Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं।  
  6. सूजी के लड्डूयों को 10 से 15 मिनट के लिए प्लेट में ऐसे ही छोड़ दें। तथा 15 मिनट के बाद लड्डुयों को एयर टाइट डिब्बे में डालकर फ्रिज  रखकर 8 से 10 दिनों तक सूजी के लड्डूयों का आनंद लें। 

नोट्स :- सूजी के लड्डू रेसिपी (Suji Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें  

  1. सूजी को भूनते टाइम गैस के फ्लेम को मीडियम रखें। तथा सूजी को हल्का ही भूनना हैं। बहुत ज्यादा भूनकर रेड कलर नहीं करना हैं।
  2. आप क्रीम या मलाई जगह 1/2 कप दूध डालकर भी सूजी के लड्डू बन सकते हैं। तथा आप दूध की जगह मिल्कमेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  3. चीनी आप अपने टेस्ट के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। और यदि मिल्कमेड का इस्तेमाल करते हैं तो चीनी यूज़ ना करें क्यों कि मिल्कमेड पहले से ही बहुत मीठा होता हैं।
  4. ड्राई फ्रूट्स (काजू ,बादाम ,किशमिश) आप अपने पसंद के अनुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं। या जो आप को पसंद हो उन ड्राई फ्रूट्स का यूज़ कर सकते हैं।
  5. सूजी का मिश्रण सूखा या भरभरा लगे तो आप अपने मिश्रण के अनुसार 1 से 2 टेबल स्पून मलाई या क्रीम डालकर सूजी के मिश्रण को थोड़ा गीला कर सकते हैं। 
  6. हल्के गर्म सूजी के मिश्रण से ही लड्डू बन लें। वरना सूजी के मिश्रण को ठंडा होने पर लड्डू बनाने में परेशानी होती हैं। क्यों कि मिश्रण सूख कर भरभरा होने लगता हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)