
बादाम मिल्क शेक रेसिपी (Badam Milk Shake Recipe In Hindi) एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक है। यह शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत बनाता है।
बादाम मिल्क शेक आप गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में बना सकते हैं। बादाम में उच्च फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है और कब्ज, एसिडिटी व पेट की सूजन जैसी समस्याओं से बचाता है। भीगा हुआ बादाम को सुबह-पुर्बे छीलकर इस्तेमाल करें। यह मिल्क शेक को स्मूथ और स्वादिष्ट बनाता है।
तैयारी का समय: 15 मिनट | पकाने का समय: 10 मिनट | कुल समय: 25 मिनट | कितने लोगों के लिए: 2
सामग्री – बादाम मिल्क शेक
- दूध - 3 कप
- बादाम - 20-25
- चीनी - 3-4 टीस्पून
- केसर के धागे - 8-10
- इलाइची पाउडर - 1/2 टीस्पून
विधि – स्टेप-बाय-स्टेप
- रात में बादाम को पानी में भिगो दें। सुबह पानी निकालकर छिलका उतार लें।
- मिक्सर जार में छिले बादाम, चीनी, इलाइची पाउडर, केसर और 1 कप दूध डालकर पेस्ट बनाएं। बाकी दूध डालकर फिर से ग्राइंड करें।
- गर्मियों के लिए ठंडा दूध सर्व करें। ऊपर से काजू और किशमिश डालें।
- सर्दियों के लिए दूध को गर्म करें, फिर पेस्ट मिलाकर 3-4 मिनट उबालें। गिलास में डालें और काजू- किशमिश से गार्निश करें।
नोट्स
- चीनी अपनी टेस्ट अनुसार एडजस्ट करें।
- पेस्ट को एक बार छानने से मिल्क शेक स्मूथ हो जाता है।
- ड्राई फ्रूट्स को गार्निश या मिश्रण में इस्तेमाल कर सकते हैं।