सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi

Plain Paratha Recipe in Hindi

सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi) किसी भी मौसम में या जब मन किया तब सुबह शाम या दोपहर में बहुत ज्यादा बनने वाला एक टेस्टी और झटपट आसानी से बनने वाला डिश हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में दही ,आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।आप सादा पराठे को लंच बॉक्स में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ पैक कर के दे सकते हैं। या आप सादा पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।सादे पराठे को आप अपने मन चाहें शेप में भी बना सकते हैं ,जैसे - गोल ,चकोर या फिर तिकोना। पर पराठे को हल्का मोटा ही बेलें ,पराठे को पापड़ जैसा पतला ना बेलें।

सामग्री:- सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री

  • गेंहू का आटा - 2 कप + 1/2 कप (परथन के लिए)
  • नमक - 1/2 टी स्पून या स्वादानुसार 
  • घी या रिफाइन्ड - 2 टी स्पून + पराठे सेंकने के लिए 
  • पानी - 1 कप (आटा गूंथने के लिए )
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 15 मिनट 
  • कुल समय - 25 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 2 -4 (8 पराठे)

 इसे भी पढ़ें  :- लच्छा पराठा रेसिपी - Lachcha Paratha Recipe In Hindi

विधि:- सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi) बनाने की विधि 

  1. सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम गेंहू के आटे में नमक तथा घी या रिफाइन्ड डालकर अच्छे से मिला लें।और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम मुलायम डो बनाकर तैयार कर लें।और डो को 10 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।  
  2. अब 10 मिनट के बाद हम आटे को लेकर एक बार फिर से अच्छे से मिलाकर मीडियम साइज के लोइयाँ बना लें।और तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर तवा को गर्म करें। इसके बाद हम एक लोई लेकर थोड़े परथन में लपेटकर चकला बनाकर गोल रोटी जैसा बेल लें।
  3. और उसके ऊपर चम्मच या ब्रश से चारों तरफ थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए आधा गोल कर दें। फिर से उस अर्द्धगोल पर थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए तिकोना बना दें। और अब इसे थोड़े परथन में लपेटकर तिकोना ही बेल लें।
  4. और गर्म तवा पर पराठे को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लें। तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो घी लगा कर पराठे को सेंककर क्रिस्पी कर ले।ऐसा करते हुए सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें। अब हमारा सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi) बनकर के तैयार हैं।
  5. आप सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi) को सुबह के नाश्ते में दही ,आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप सादा पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक कर के दे सकते हैं। या आप सादा पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

नोट:- सादा पराठा रेसिपी (Plain Paratha Recipe in Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. पराठे को हल्का मोटा ही बेलें। पराठे को पापड़ जैसा पतला ना बेलें। पराठे को आप अपने मन चाहें शेप में बना सकते हैं ,जैसे - गोल ,चकोर या फिर तिकोना।
  2. परथन का यूज़ हल्का करें,ताकि आटा हाथ और चकले में चिपके ना। परथन की जगह आप तेल लगाकर भी बेल सकते हैं।
  3. पराठे को एक प्लेट में नेपकिन लगाकर रखें। या पराठे को सीधे प्लेट में न रखकर प्याली पर रखें, क्योंकि पराठे नीचे से गिले न हो। प्याली पर पराठा रखने से नीचे से थोड़ी स्पेस होता हैं जहाँ से हवा आती रहती है।जिससे पराठे गिले नही होते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)