बेसन का हलवा रेसिपी। बेसन हलवा रेसिपी। बेसन का शीरा रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe In Hindi)

Besan Ka Halwa Recipe In Hindi

बेसन का हलवा रेसिपी। बेसन हलवा रेसिपी। बेसन का शीरा रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe In Hindi) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। और बेसन के हलवे की खास बात यह भी हैं ,कि जब भी कभी आप को कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप को बेसन का हलवा बनाने का सारा इंग्रेडिएंट्स आप के किचन में होता हैं। किचन में मौजूद इंग्रेडिएंट्स से आप बेसन का हलवा आसानी से और कम समय में घर में बना सकते हैं। बेसन का हलवा टेस्ट में भी अच्छा और जल्दी से कम टाइम में भी बनकर तैयार हो जाता हैं। और इसे बनाने के लिए कुछ भी आप को बाजार जाकर लाने की जरूरत भी नहीं होती हैं। सब कुछ घर में होता ही हैं।

सामग्री:- बेसन का हलवा रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • बेसन - 1/2 कप 
  • घी - 1/2 कप 
  • सूजी - 3 टेबल स्पून 
  • चीनी - 1/2 कप 
  • दूध - 2 कप  
  • काजू - 1 टेबल स्पून 
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून 
  • इलाइची पाउडर - 1/4 टी स्पून 
  • तैयारी का समय - 5 मिनट 
  • पकाने का समय - 30 मिनट 
  • कुल समय - 35मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 5 

 इसे भी पढ़ें  :-  बेसन के लड्डू रेसिपी - Besan Ke Laddu Recipe In Hindi

विधि :- बेसन का हलवा रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. बेसन का हलवा रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने की लिए सबसे पहले हमें एक कढ़ाई को गैस पर रख कर गैस ऑन कर कढ़ाई को गरम करें। तथा गरम कढ़ाई में 1/2 कप घी डालें। जब घी गरम होकर पिघल जाये तो उसमें 1/2 कप बेसन को डालें।
  2. तथा बेसन को लगातार चलाते हुए घी में अच्छे से मिला लें।इसके अलावा 3 टेबल स्पून सूजी डालकर अच्छे से मिलाकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 20 से 25 मिंट तक भून लें। या बेसन को सुनहरा भूरा होने तक भून लें और फिर 2 कप दूध डालकर अच्छे से मिला लें।
  3. और ध्यान दें कि बेसन में कोई भी गांठ नहीं पड़े।और तक तक पकायें जब तक की हलवा कढ़ाई से अलग ना हो जाये। इसके बाद चीनी डालकर हलवे में अच्छे से मिक्स करें और चीनी को पूरी तरह से घुल जाने तक पका लें। अब गैस ऑफ कर दें ,तथा इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  4. अब हमारा बेसन का हलवा रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। अब आप बेसन के हलवे को सर्विस बाउल में निकाले और हलवे के ऊपर से ड्राई फ्रूट्स (काजू ,बादाम ,किशमिश) से गार्निश करें। और अब आप गरमा गरम हलवे को पूरी या सिर्फ हलवा ही सुबह या शाम के नास्ते में सर्व करें। 

नोट्स:- बेसन का हलवा रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. बेसन को अच्छे से धीमी आंच पर भूनें ,नहीं तो बेसन के हलवे में कच्चेपन का टेस्ट आता हैं।
  2. अगर आप हलवे को ज्यादा समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं तो आप दूध की जगह पानी डालकर हलवा बनायें। वैसे घी और दूध में बने हलवे का टेस्ट बहुत अच्छा आता हैं।
  3. बेसन के हलवे में आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं ,तथा ड्राई फ्रूट्स की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)