बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi)

Besan Ke Parathe Recipe In Hindi

बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi) को आप किसी भी मौसम में या जब मन किया तब सुबह ,शाम या दोपहर में झटपट बनने वाला एक टेस्टी डिश हैं। जो बनाने में आसान और खाने में टेस्टी और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।और आप डेली के खाने में कुछ नया बनाना चाहते हैं ,तो बेसन के पराठे एक अच्छा ऑप्शन हैं।जिसे आप सुबह के नाश्ते बना सकते हैं।इसे बनाना बहुत ही आसान हैं, और जल्दी से कम समय में चटपटा मसालेदार ,खाने में टेस्टी और हेअल्थी ब्रेकफास्ट भी बनकर तैयार हो जाता हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में दही ,आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।आप बेसन के पराठे को लंच बॉक्स में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ पैक करके दे सकते हैं। या आप बेसन के पराठे को लंच या डिनर में भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री:- बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री

  • गेंहू का आटा - 1 कप + 1/2 कप (परथन के लिए)
  • बेसन - 1/2 कप 
  • प्याज - 2 मीडियम साइज के(बारीक़ कटा हुआ )
  • हरी मिर्च - 3 (बारीक़ कटी हुई )
  • लाल मिर्च - 1/4 टी स्पून
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून
  • नमक - स्वादानुसार या  1/2 टी स्पून
  • तेल - 1 टेबल स्पून + पराठे सेकने के लिए
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक़ कटी हुई )या 
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट
  • पकाने का समय - 20  मिनट
  • कुल समय - 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4 

 इसे भी पढ़ें  : - सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी - Sev Paratha Recipe In Hindi

विधि:- बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े परात में गेंहू के आटा और बेसन को लें। फिर उसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज ,बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च ,लाल मिर्च ,नमक,अजवाइन ,बारीक़ कटी हुई हरा धनिया ,और 1 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
  2. और फिर सादा पराठे के आटे के जैसा नरम मुलायम डो बनाकर तैयार कर लें।और डो को 10 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। अब 10 मिनट के बाद हम आटे को लेकर एक बार फिर से अच्छे से मिलाकर मीडियम साइज के लोइयाँ बना लें।और तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर तवा को गर्म करें।
  3. इसके बाद हम एक लोई लेकर थोड़े परथन में लपेटकर चकला बनाकर गोल रोटी जैसा बेल लें।और उसके ऊपर चम्मच या ब्रश से चारों तरफ थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए आधा गोल कर दें। फिर से उस अर्द्धगोल पर थोड़ा तेल लगाकर बीच से मोड़ते हुए तिकोना बना दें। और अब इसे थोड़े परथन में लपेटकर तिकोना ही बेल लें।
  4. और गर्म तवा पर पराठे को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लें। तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो घी लगा कर पराठे को सेंककर क्रिस्पी कर ले।ऐसा करते हुए सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें। अब हमारा बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi) बनकर के तैयार हैं।
  5. आप बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi) को सुबह के नाश्ते में दही ,आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप बेसन के पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक करके दे सकते हैं। या आप बेसन के पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

नोट्स:- बेसन के पराठे रेसिपी (Besan Ke Parathe Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. बेसन के पराठे को आप अपने मन चाहें शेप में बना सकते हैं ,जैसे - गोल ,चकोर या फिर तिकोना।बेसन के पराठे में मिर्च आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  2. परथन का यूज़ हल्का करें,ताकि आटा हाथ और चकले में चिपके ना। परथन की जगह आप तेल लगाकर भी बेल सकते हैं।और आप पराठे को घी में भी बना सकते हैं।सर्दियों में गुनगुने पानी से आटा गूंथने से नरम आटा तैयार होता है और इससे आटा जल्दी से भी गुंथ जाता है। 
  3. बेसन के पराठे को हल्का मोटा ही बेलें। पराठे को पापड़ जैसा पतला ना बेलें ,नहीं तो आटा मुलायल गूंथने की वजह से पराठा को बेलकर तवा पर डालने पर टूटने लगता हैं या फिर पराठे को हाथ में लेने पर शेप ख़राब होता हैं।
  4. पराठे को एक प्लेट में नेपकिन लगाकर रखें। या पराठे को सीधे प्लेट में न रखकर प्याली पर रखें, क्योंकि पराठे नीचे से गिले न हो। प्याली पर पराठा रखने से नीचे से थोड़ी स्पेस होता हैं जहाँ से हवा आती रहती है।जिससे पराठे गिले नही होते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)