आम पुदीना की चटनी रेसिपी। कैरी पुदीना चटनी रेसिपी। कच्चे आम पुदीना की चटनी रेसिपी। (Kachche Aam Pudina Chutney Recipe In Hindi। Mango Pudina Chutney Recipe)

Kachche Aam Pudina Chutney Recipe In Hindi। Mango Pudina Chutney Recipe

आम पुदीना की चटनी रेसिपी। कैरी पुदीना चटनी रेसिपी। कच्चे आम पुदीना की चटनी रेसिपी।(Kachche Aam Pudina Chutney Recipe In Hindi। Mango Pudina Chutney Recipe)टेस्ट में चटपटी और बनाने में बिलकुल आसान और कम टाइम में बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।और इसकी खास बात ये हैं कि गर्मियों के मौसम में जब कोई हरी सब्जी ढंग की ना मिले और आलू का टेस्ट भी मीठा लगे तो आप आम पुदीना की चटनी को लंच या डिनर में भी चावल- दाल,खिचड़ी ,फरे ,दाल ढोकली या रोटी -सब्जी -दाल के साथ सर्व कर सकते हैं। वैसे तो आप आम पुदीना की चटनी को कचौड़ी ,पकौड़े ,समोसे के साथ नास्ते में सर्व कर सकते हैं।

सामग्री:- आम पुदीना की चटनी रेसिपी। कैरी पुदीना चटनी रेसिपी। कच्चे आम पुदीना की चटनी रेसिपी।(Kachche Aam Pudina Chutney Recipe In Hindi। Mango Pudina Chutney Recipe) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • कच्चे आम -1(बड़े साइज के) 
  • पुदीना - 2 कप 
  • हरी मिर्च - 3 -5 
  • लहसुन - 4 -5 
  • सरसों तेल -1 टी स्पून
  • काला नमक -1/4 टी स्पून
  • नमक - 1/2 टी स्पून 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • बनाने का समय - 5 मिनट 
  • कुल समय - 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4 - 6

 इसे भी पढ़ें  :-  हरे धनिये की चटनी रेसिपी - Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi

विधि:- आम पुदीना की चटनी रेसिपी। कैरी पुदीना चटनी रेसिपी। कच्चे आम पुदीना की चटनी रेसिपी।(Kachche Aam Pudina Chutney Recipe In Hindi। Mango Pudina Chutney Recipe) बनाने की  विधि 

  1. आम पुदीना की चटनी रेसिपी(Kachche Aam Pudina Chutney Recipe In Hindi। Mango Pudina Chutney Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले हम पुदीने के पत्तों को मोटे डंठल से तोड़ कर अलग कर दें। और पत्तों को जालीदार टोकरी में डालकर अच्छे से दो से तीन बार पानी से धोकर साफ कर लें। 
  2. और फिर टोकरी को साइड में रख दें ताकी पुदीने के पत्तों से एक्स्ट्रा पानी छानकर निकल जाये।और अब हम आम का छिलका छीलकर पानी से धोकर आम के पल्प को छोटे छोटे पीस में काटकर एक बाउल में रख लें।और अगर आम में गुठली हैं ,तो आम की गुठली को निकाल कर अलग कर दें।  
  3. इसके बाद हम मिक्सर जार में आम के पल्प ,पुदीने के पत्ते ,हरी मिर्च ,लहसुन ,तेल ,नमक और काला नमक डालकर एक बार चला लें। फिर 1/4 कप पानी डालकर फिर से मिक्सर को चलाकर एकदम बारीक़ पेस्ट बना लें। अब हमारा आम पुदीना की चटनी बनकर तैयार हैं। इसे आप एक बाउल में निकाल लें। 
  4. आप आम पुदीना की चटपटी चटनी को कचौड़ी ,पकौड़े ,समोसे के साथ नास्ते में सर्व कर सकते हैं। या आप आम पुदीना की चटपटी चटनी को लंच या डिनर में भी चावल - दाल,खिचड़ी ,फरे ,रोटी -सब्जी -दाल के साथ सर्व कर सकते हैं। 

नोट्स:- आम पुदीना की चटनी रेसिपी। कैरी पुदीना चटनी रेसिपी। कच्चे आम पुदीना की चटनी रेसिपी।(Kachche Aam Pudina Chutney Recipe In Hindi। Mango Pudina Chutney Recipe) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. आप आम पुदीना की चटपटी चटनी को और जायकेदार बनाने के लिए इस चटनी में 1 टी स्पून भुना जीरा पाउडर डाल सकते हैं। 
  2. आप आम पुदीना की चटनी में मिर्च अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
  3. आम पुदीना की चटनी में काला नमक ऑप्शनल हैं। आप चाहें तो डालें या स्किप करें। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)