नींबू पुदीना शरबत रेसिपी। लेमन मिंट शरबत रेसिपी (Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi )

Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi

गर्मी ,तेज गर्म हवा ,लू ,चील चिलाती धूप से तुरंत आराम पाने के लिए नींबू पुदीना शरबत रेसिपी(Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi)पीने से एक अलग ही आनंद ,फ्रेशनेस ,तरोताजगी महसूस होती हैं। और गर्मियों के दिनों में हमें अक्सर कुछ ठंडा ठंडा खाने पीने का मन करता हैं तो आप नींबू पुदीने का शरबत बनाइये और नींबू पुदीना शरबत का मजा लें। ये शरीर को ठंडक देती हैं ,और हमें तरोताजगी महसूस कराती  हैं। और जो घर में आसानी से और कम टाइम में झटपट बन जाती हैं। 

सामग्री:- नींबू पुदीना शरबत रेसिपी(Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • पुदीना - 1 कप 
  • नींबू - 2 ( रस )
  • चीनी - 5-7 टेबल स्पून 
  • पानी - 2 +1/2 गिलास 
  • आइस क्यूबस - 4 - 6
  • नींबू के गोल स्लाइस - 4 
  • भुना जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • काला नमक - 1/2 टी स्पून या स्वादानुसार 
  • तैयारी का समय - 5 मिनट 
  • बनाने का समय - 5 मिनट 
  • कुल समय - 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 2 

इसे भी पढ़ें  :-  शिकंजी या मीठी चटपटी नीबू पानी रेसिपी - Sikanji Or Nibu Pani Recipe

विधि:- नींबू पुदीना शरबत रेसिपी(Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. नींबू पुदीना शरबत रेसिपी(Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi) बनाने  के लिए सबसे पहले पुदीना को साफ करके पुदीने के पत्ते को डंठल से तोड़कर दो से तीन बार पानी से धोकर अच्छे से साफ करके एक जालीदार टोकड़ी में छान लें।  
  2. इसके बाद मिक्सर जार में पुदीने का पत्ता ,चीनी ,आधा गिलास पानी ,नींबू का रस, 1/2 टी स्पून भुना जीरा पाउडर , 1/2 टी स्पून काला नमक डालकर बारीक़ पेस्ट बना लें।और अब एक बड़े बाउल में छलनी लगाकर पुदीने का पेस्ट डालकर छान लें। 
  3. अब दो सर्विस ग्लास लें और 2 से 3 आइस क्यूबस दोनों ग्लास में डालें। फिर दोनों ग्लास में पुदीने का शरबत आधा आधा डालकर दोनों ग्लास को बाकी बचे पानी से भर दें। और एक चम्मच से एक बार अच्छे से मिला दें। अब हमारा नींबू पुदीना शरबत रेसिपी(Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं।
  4. अब आप नींबू पुदीना शरबत के ऊपर से नींबू की स्लाइस तथा पुदीने का पत्ता डालकर ठंडा ठंडा नींबू पुदीना शरबत सर्व करें।

नोट:- नींबू पुदीना शरबत रेसिपी(Nimbu Pudina Sharbat Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. नींबू पुदीना शरबत में चीनी आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  2. नींबू पुदीना शरबत में आप आइस क्यूबस की जगह बिलकुल ठंडे पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  3. नींबू पुदीना शरबत में आप पानी की जगह सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)