आटा लड्डू रेसिपी। गेंहू के आटे के लड्डू रेसिपी (Aata /Atta Ke Ladoo Recipe In Hindi)

Aata /Atta Ke Laddu Recipe In Hindi

आटा लड्डू रेसिपी। गेंहू के आटे के लड्डू रेसिपी।(Aata /Atta Ke Laddu Recipe In Hindi) को आप कभी भी या किसी भी त्यौहार ,शुभ अवसर पर बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान होता हैं ,और इसे बनाने में बहुत कम सामग्री (इंग्रेडिएंट्स)लगते हैं।और ये लड्डू सभी को पसंद भी होते हैं।और गेंहू के आटे के लड्डू खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं।और गेंहू के आटे के लड्डू की खास बात यह भी हैं ,कि जब भी कभी आप को कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप को गेंहू के आटे के लड्डू बनाने का सारा इंग्रेडिएंट्स आप के किचन में होता हैं। किचन में मौजूद इंग्रेडिएंट्स से आप गेंहू के आटे के लड्डू आसानी से और कम समय में घर में बना सकते हैं। गेंहू के आटे के लड्डू टेस्ट में भी अच्छा और जल्दी से कम टाइम में भी बनकर तैयार हो जाता हैं। और इसे बनाने के लिए कुछ भी आप को बाजार जाकर लाने की जरूरत भी नहीं होती हैं। सब कुछ घर में होता ही हैं।

सामग्री :- आटा लड्डू रेसिपी। गेंहू के आटे के लड्डू रेसिपी।(Aata /Atta Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने में
लगने वाली सामग्री 

  • गेंहू का आटा - 1 कटोरी 
  • घी - 1/2 कटोरी (पिघला हुआ) 
  • चीनी - 1/2 कटोरी (पीसी हुई) 
  • मखाना - 1 कटोरी (भुना और दरदरा पिसा हुआ)
  • काजू - 10 दाना 
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून 
  • इलाइची पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 30 मिनट 
  • कुल समय - 40 मिनट
  • लड्डू की संख्या - 10 -12 लड्डू  

 इसे भी पढ़ें  :-  बेसन के लड्डू रेसिपी - Besan Ke Laddu Recipe In Hindi

विधि:- आटा लड्डू रेसिपी। गेंहू के आटे के लड्डू रेसिपी।(Aata /Atta Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. आटा लड्डू रेसिपी। गेंहू के आटे के लड्डू रेसिपी।(Aata /Atta Ke Laddu Recipe In Hindi)बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई को गैस पर रखकर गैस ऑन कर मीडियम फ्लेम पर कढ़ाई को गरम करें। तथा गरम कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डालकर घी को गर्म करें।
  2. तथा गर्म घी में मखाने को डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें। और फिर एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लें। इसके अलावा चीनी को भी पीस कर पाउडर बना लें। अब फिर से कढ़ाई को गैस पर रखकर गैस ऑन कर मीडियम फ्लेम पर कढ़ाई को गरम करें।
  3. तथा गरम कढ़ाई 1/2 कप घी डालें। जब घी गरम होकर पिघलने लगे तो उसमें गेंहू का आटा डालें।आटे को लगातार चलाते हुए घी में अच्छे से मिला लें। और अब धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन कलर होने तक भून ले।या आटे से एक अच्छी सोंधी खुश्बू आने लगे और आटा भूनकर घी छोड़ दें ,तब तक भून लें।
  4. इसमें लगभग 20 से 25 मिनट का समय लगता हैं।अब भुने हुए आटे को एक परात में डालकर थोड़ा ठंडा करें। और आटे जब हल्का गर्म हो तो पीसी हुई चीनी पाउडर तथा काजू ,किशमिश ,इलाइची पाउडर और भुना तथा दरदरा पिसा हुआ मखाना डालकर सबको एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  5. और ज्यादा देर तक मिक्स ना करें नहीं तो चीनी घुलने लगता हैं। इसके अलावा बचा हुआ घी डालकर छोटे बॉल के बराबर मिश्रण को हाथ में लेकर अच्छे से दबा दबा कर लड्डू के शेप में गोल गोल बना लें। ऐसा करते हुए सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
  6. अब हमारा आटा लड्डू रेसिपी। गेंहू के आटे के लड्डू रेसिपी।(Aata /Atta Ke Laddu Recipe In Hindi)बनकर तैयार हैं। आप गेंहू के आटे के लड्डू के ऊपर से काजू या बादाम से गर्निश भी कर सकते हैं।गेंहू के लड्डू को आप फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट्स:- आटा लड्डू रेसिपी। गेंहू के आटे के लड्डू रेसिपी।(Aata /Atta Ke Laddu Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. गेंहू के आटे को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है। ताकि गेंहू का आटा कढा़ई के तले में न लगे।आप सिर्फ गेंहू के आटे की जगह आधा गेंहू का आटा और आधा बेसन मिक्स करके भी बना सकते हैं।
  2. और अगर आटा घी में मिलने के बाद गांठ जैसा बने तो पहले कढ़ाई को गैस से हटाकर आटे से सारे गांठ को अच्छे से मैश करके एक बराबर मिला दें,या चालन से छान लें,फिर गैस पर रखकर भूनें।
  3. गेंहू के आटे के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे तुरंत कढा़ई से प्लेट में निकाल लें। क्योंकि कढा़ई गरम रहती है,और आटा कढा़ई में ही छोड़ दिया तो वह ज्यादा भून कर रेड हो जाएगा।
  4. जब गेंहू आटा हल्का गरम रह जाय तभी उसमें ड्राई फ्रूट और पीसी हुए चीनी मिक्स करें।आप अपने टेस्ट के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
  5. अगर आप को ज्यादा मीठा पसंद हैं ,तो आप गेंहू के आटे के लड्डू में मीठे को टेस्ट करके आप अपने टेस्ट के अनुसार चीनी को कम या ज्यादा डाल सकते हैं।
  6. आटा के हल्का ठंडा होने पर ही चीनी मिलाएं। क्योंकि ज्यादा गरम आटे में चीनी मिक्स करने से चीनी मेल्ट हो जाता है। जिससे लड्डू को जमकर टाइट होने में अधिक समय लग सकता है।
  7. अगर मिश्रण अधिक सुखा लग रहा हो तो आप इसमें घी डालकर इसे ठीक कर सकते हैं। अगर मिश्रण सही है तो इसमें घी डालने की जरुरत नहीं हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)