वड़ा पाव रेसिपी। बटाटा वड़ा पाव रेसिपी। मुंबई वड़ा पाव रेसिपी (Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi)

Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi

वड़ा पाव रेसिपी। बटाटा वड़ा पाव रेसिपी। मुंबई वड़ा पाव रेसिपी ( Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi ) एक बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स डिश हैं। जिससे आप बहुत कम समय में एक टेस्टी स्नैक्स बनाकर तैयार कर सकते हैं , तथा जो सभी को पसंद भी होती हैं। जो बनाने में आसान और खाने में टेस्टी और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।यह मुंबई की लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड हैं ,जिसे आज हर जगह के लोग बहुत पसंद करते हैं। और अब ये हर जगह मिलती भी हैं ,पाव के अंदर दो से तीन तरह की अलग अलग चटनियों का लेयर और उसके ऊपर बटाटा वड़ा और तली हुई हरी मिर्च लगाकर सर्व करते हैं। तो इस तरह वड़ा पाव बहुत ही मसालेदार और चटपटा स्नैक्स हैं। और आप इसे बड़ी ही आसानी से घर में बनाकर स्पेशल डे या स्पेशल स्नैक्स कोकिसी मेहमान या बर्थडे पार्टी पर सर्व कर सकते हैं।

सामग्री :- वड़ा पाव रेसिपी। बटाटा वड़ा पाव रेसिपी। मुंबई वड़ा पाव रेसिपी ( Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री 

भरावन के लिए आलू का मिश्रण -
  • आलू - 3 (उबले हुए और मैश किया हुआ )
  • अदरक - 1 इंच (पेस्ट या बारीक़ काट हुआ )
  • लहसुन - 4 -5 कली (पेस्ट या बारीक़ काट हुआ )
  • हरी मिर्च - 2 (पेस्ट या बारीक़ काट हुआ )
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक़ काट हुआ )
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • अमचूर पाउडर - 1/2 टी स्पून या 
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
  • हल्दी - 1/4 टी स्पून 
  • नमक -स्वादानुसार 
  • तेल - 2 टी स्पून 
  • राई - 1/2 टी स्पून 
  • हींग - 1 पिंच 
  • करी पत्ते - 4 -6  
बेसन के घोल बनाने के लिए -
  • बेसन - 1 कप 
  • चावल का आटा - 2 टेबल स्पून  
  • हल्दी -1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर -1/4 टी स्पून
  • हींग - 1 पिंच 
  • बेकिंग सोडा - 1/4 टी स्पून
  • नमक -1/4 टी स्पून
  • पानी - 1/2 कप 
  • तेल - तलने के लिए 
पाव के लिए -
  • पाव - 8 
  • हरी मिर्च - 8 
  • हरी चटनी - आवश्यकतानुसार (6 टी स्पून )
  • इमली की चटनी - आवश्यकतानुसार (3 टी स्पून)
  • सुखी लहसुन की चटनी - आवश्यकतानुसार (3 टी स्पून)
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 20 मिनट 
  • कुल समय - 30 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 8 

 इसे भी पढ़ें  :- पनीर चीज़ बॉल्स रेसिपी। पनीर बॉल्स रेसिपी - Paneer Cheese Balls Recipe In Hindi

विधि:- वड़ा पाव रेसिपी। बटाटा वड़ा पाव रेसिपी। मुंबई वड़ा पाव रेसिपी ( Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi ) बनाने की विधि 

  1. वड़ा पाव रेसिपी ( Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को छीलकर कुकर में आलू ,1/4 टी स्पून नमक और एक कप पानी डालकर गैस पर मीडियम फ्लेम रखकर दो से तीन सीटी लगा लेंगे। तथा 3 सीटी आने के बाद गैस ऑफ कर देंगे। 
  2. तथा जब कुकर का प्रेशर निकल जाये तो आलू को निकालकर बारीक़ मैश कर लेंगे।अब एक कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म कर लें। तथा गर्म कढ़ाई में 2 टी स्पून तेल डालकर तेल को गर्म करके गैस के फ्लेम को लो कर उसमें राई ,हींग और करी पत्ता डालकर चटका लें।
  3. और फिर अदरक , लहसुन का पेस्ट ,हरी मिर्च ,लाल मिर्च , हल्दी डालकर अच्छे से मसाले से सोंधी खुश्बू आने तक या 1 मिनट तक भुने लें। इसके बाद उसमें मैश किया हुआ आलू तथा नमक डालकर अच्छे से मिलाकर 2 मिनट तक भून लें।और 2 मिनट बाद गैस ऑफ कर दे। 
  4. तथा अमचूर पाउडर या नींबू का रस तथा बारीक़ कटा धनिया पत्ता डालकर अच्छे मिला लेंगे।और आलू के मिश्रण तैयार हैं ,इसको ठंडा होने के लिए 10 मिनट के लिए अलग रख देंगे।अब एक बड़े बाउल में बेसन ,चावल का आटा ,हींग ,नमक ,हल्दी ,लाल मिर्च और बेकिंग सोडा डालकर सबको अच्छे से मिला लें।
  5. तथा 1/2 कप या आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और बिना गांठ का गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लें।अब एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें ,तथा पैन में तेल डालकर तेल को भी मध्यम आंच पर गर्म करें। तथा आलू के मिश्रण से एक बॉल के साइज का आलू का मिश्रण लें और गोल या चपटा बनाते हुए चिकना कर लें। 
  6. अब आलू के गोल बॉल को बेसन के घोल में डीप करके अच्छे से कोट कर लें।तथा गर्म तेल में पैन के अनुसार 3 से 4 वड़े को डालें ,और वड़े को हिलाते हुए अच्छा सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तल लें।और एक प्लेट में नैपकिन पेपर लगाकर वड़े को निकाल लें,और अलग रख दें। 
  7. और अब गैस को ऑफ कर दें ,तथा हरी मिर्च को गर्म तेल में डालकर तल के निकाल लें। अब हम पाव को लें ,और बीच से आधा काट लें पर ध्यान दें पाव एक साइड से चिपका हो पूरी तरह से अलग ना हो।अब एक पाव को हाथ में लें ,तथा पाव के अंदर दोनों साइड 1 टी स्पून हरी चटनी लगाएं ,फिर 1/2 टी स्पून इमली की चटनी और 1/2 टी स्पून सुखी लहसुन की चटनी फैलायें। 
  8. और तले हुए वड़ा को पाव के बीच में रखें और तली हुई हरी मिर्च को भी वड़े के ऊपर रखें ,और वड़ा पाव को दबायें। और गरमागरम वड़ा पाव को हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।और अब हमारा वड़ा पाव रेसिपी ( Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। ये वड़ा पाव मुंबई की फेमस स्ट्रीट फ़ूड हैं। इसे बटाटा वड़ा भी कहते हैं।

नोट्स :- वड़ा पाव रेसिपी। बटाटा वड़ा पाव रेसिपी। मुंबई वड़ा पाव रेसिपी ( Vada Pav OR Batata Vada OR Mumbai Vada Pav Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. वड़ा पाव पर चटनियों का लेयर आप अपनी पसंद की चटनी का भी लगा सकते हैं ,या चटनियों की मात्रा आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  2. बटाटा वड़ा का शेप आप अपने टेस्ट के अनुसार गोल या चपटा बना सकते हैं। तथा वड़ा को मध्यम आंच पर ही तले इससे वड़ा कुरकुरा बनता हैं।
  3. बेकिंग सोडा और चावल का आटा बटाटा वड़ा को ऊपर से क्रिस्पी बनाते हैं। चावल के आटे की जगह आप मकई के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  4. बटाटा वड़ा में मिर्च को आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या थोड़ा ज्यादा कर सकते हैं। हरी मिर्च को तलते समय ध्यान से तले क्योंकि मिर्च तेल में जाने के बाद तेल बहुत तेज उड़ता हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)