स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक रेसिपी ( Strawberry milkshake Recipe In Hindi )

Strawberry milkshake Recipe In Hindi

स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक रेसिपी ( Strawberry milkshake Recipe In Hindi ) एक बहुत टेस्टी मिल्क शेक हैं।स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बच्चों का पसंद भी होता हैं ,स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक का नाम सुनते ही उनको तेज भूख तथा मुँह में पानी आने लगता हैं। उनसे 10 मिनट भी इंतजार नहीं होता हैं। शायद ही कोई बच्चा हो जिसे स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पसंद ना हो। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को बनाना बहुत ही आसान और बहुत ही कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाता हैं। इसे बनाने में बहुत ज्यादा इंग्रेडिएंट (सामग्री) की जरूरत नहीं होती हैं। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाने के लिए सिर्फ दूध ,वनिलाआइसक्रीम ,स्ट्रॉबेरी और चीनी  की जरूरत होती हैं।और जब आप स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक खुद घर में बना लें ,वो भी बिलकुल मार्केट जैसा और आसानी से भी तथा कम टाइम  में तो और क्या चाहिए।  

सामग्री :- स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक रेसिपी ( Strawberry milkshake Recipe In Hindi )बनाने में लगने वाली सामग्री

  • स्ट्रॉबेरी - 8 -10 
  • ठंडा दूध - 1 ग्लास 
  • चीनी - 3/2 टी स्पून 
  • वनिला आइसक्रीम - 2 टेबल स्पून 
  • तैयारी का समय -10 मिनट  
  • बनाने का समय - 5 मिनट
  • कुल समय - 15 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 2 

इसे भी पढ़ें  :-  वनिला मिल्कशेक रेसिपी - Vanilla Milkshake Recipe In Hindi 

विधि:-  स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक रेसिपी ( Strawberry milkshake Recipe In Hindi )बनाने की विधि

  1. स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक रेसिपी ( Strawberry milkshake Recipe In Hindi ) बनाने के लिए सबसे पहले हम 8 से 10 स्ट्रॉबेरी को पानी से धोकर 2 टुकड़ों में काट लें। अब एक मिक्सी के बड़े जार में 1 ग्लास ठंडा दूध ,3/2 टी स्पून चीनी ,और 2 टेबल स्पून वनिला आइसक्रीम डालें।
  2. और अब मिक्सी को एक बार अच्छे से ब्लेंड कर लें।ताकि स्ट्रॉबेरी और आइसक्रीम अच्छे से मिक्स हो जाएं ,और स्ट्रॉबेरी और आइसक्रीम की कोई गांठ या टुकड़ा नहीं रहें।अब एक सर्विस ग्लास को लें ,और इसमें एक स्ट्रॉबेरी को ग्लास के किनारे पर फसायें।
  3. और बनाये हुए स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक को ग्लास में डालें।अब हमारा स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक रेसिपी ( Strawberry milkshake Recipe In Hindi ) बनकर तैयार हैं। और अब आप ठंडे ठंडे स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक का आनंद लें।

नोट्स:- स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक रेसिपी ( Strawberry milkshake Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. गाढ़ा मिल्कशेक बनाने के लिए आप 1/2 कप दूध में 1 कप वनिला आइसक्रीम या स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का इस्तेमाल करें। आप अपने टेस्ट के अनुसार चीनी डालें या स्किप करें।
  2. आप अपने टेस्ट के अनुसार व्हीप्ड क्रीम और अपनी पसंद की डार्क या वाइट चॉकलेट या चोको चिप्स से गार्निश करें। और अगर आप को नहीं पसंद तो स्किप करें।
  3. व्हीप्ड क्रीम और डार्क या वाइट चॉकलेट या चोको चिप्स को स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक में डालना ऑप्शनल हैं। आप इसे थोड़ा बदलाव करने के लिए डाल सकते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)