मैंगो श्रीखंड रेसिपी। आम्रखंड रेसिपी। आम श्रीखंड रेसिपी ( Mango Shrikhand Recipe In Hindi )

Mango Shrikhand Recipe In Hindi

मैंगो श्रीखंड रेसिपी।आम्रखंड रेसिपी।आम श्रीखंड रेसिपी ( Mango Shrikhand Recipe In Hindi ) बनाने में सबसे आसान लेकिन स्वाद में एकदम लाजवाब होता हैं। श्रीखंड में आम का स्वाद उसे और भी अधिक स्वादिष्ट बना देता है।मैंगो श्रीखंड एक गुजराती व्यंजन हैं,और गुजरात की लोकप्रिय स्वीट डिश में से एक हैं। गुजराती लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं ,ये कई अलग अलग फ्लेवर का भी बनता हैं ,और मैंने यहां आम्रखंड या मैंगो श्रीखंड बनाया हैं,जो बनाने में आसान,खाने में टेस्टी और झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।ये दही से बनाई जाती हैं,और इसकी दही बिलकुल गाढ़ी मलाईदार होता हैं।और दही बिलकुल भी खट्टी दही नहीं होनी चाहिए,और श्रीखंड भी कई तरह से बनते हैं,जैसे सादा श्रीखंड ,केसर श्रीखंड, मैंगो श्रीखंड इत्यादि।श्रीखंड को आप खाने के साथ या बाद में मीठे की तरह अकेले भी सर्व कर सकते हैं। श्रीखंड को सर्व करने से पहले 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। और फिर ठंडा - ठंडा मैंगो श्रीखंड सर्व करें,और ठंडे -ठंडे मैंगो श्रीखंड का आनंद लें।क्यों कि ठंडे -ठंडे मैंगो श्रीखंड का स्वाद बहुत स्वादिष्ट लगता हैं।बांधे हुये दही में, पाइनएप्पल पल्प, लीची पल्प, स्ट्रॉबेरी पल्प जो आपको पसन्द हो मिलाकर नये स्वाद में श्रीखन्ड बनाइये, परोसिये और खाइये और आनंद लें।

सामग्री:- मैंगो श्रीखंड रेसिपी। आम्रखंड रेसिपी। आम श्रीखंड रेसिपी ( Mango Shrikhand Recipe In Hindi )बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • ताजा और गाढ़ा दही या योगर्ट - 2 कप
  • पके हुए आम का पल्प या गूदा - 1 कप
  • चीनी पाउडर - 1/4 कप
  • इलाइची पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • बादाम - 1 टेबल स्पून
  • पिस्ता दाने - 1 टेबल स्पून
  • केसर - 7 - 9 धागे ( 2 टेबल स्पून दूध में भिंगोया हुआ )
  • कुछ आम के छोटे छोटे टुकड़े - गार्निश के लिए
  • तैयारी का समय - 10 मिनट
  • पकाने का समय - 15 मिनट
  • आराम का समय - 12 घंटे
  • कितने लोगों के लिए - 4

इसे भी पढ़ें  :-  श्रीखंड रेसिपी - Shrikhand Recipe In Hindi 

विधि:- मैंगो श्रीखंड रेसिपी। आम्रखंड रेसिपी। आम श्रीखंड रेसिपी ( Mango Shrikhand Recipe In Hindi ) बनाने की विधि

  1. मैंगो श्रीखंड रेसिपी।आम्रखंड रेसिपी।आम श्रीखंड रेसिपी ( Mango Shrikhand Recipe In Hindi )बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में एक बड़ी छलनी रखें।और छलनी के ऊपर कॉटन या मलमल का कपड़ा बिछाएं, अब इसमें 2 कप दही डालें,और अब कपड़े को एक साथ मिलाएं।
  2. और कपड़ा को पोटली की तरह कसकर बांध दें।और 2 घंटे के लिए पोटली के दही को टांगकर छोड़ दें। ताकि इसमें मौजूद सारा पानी बाहर टपक जाए।अब दही को खट्टा होने से बचाने के लिए आप इसे रात भर के लिए या कम से कम 8 से 12 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  3. वरना दही खट्टा हो जाएगा और अधिक चीनी मिलाने की आवश्यकता होगी।अब आप का दही अधिक गाढ़ा और मलाईदार हो जाएगा।और पानी दही से अलग हो गया है,और अब हमारी दही तैयार है जिसे हंग कर्ड या चक्का दही के नाम से भी जाना जाता है।
  4. अब कपड़े में बांधे गए दही को एक बड़े बाउल में निकाल लें,और हैंड ब्लेंडर से दही को अच्छे से मिला लें।ताकि दही क्रीमी और चिकनी हो जाए।इसके अलावा अब इसमें 1 कप आम का पल्प या गूदा,1/4 कप चीनी पाउडर , 2 टेबल स्पून केसर का दूध और 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर डालें।
  5. इसे अच्छे से मिक्स कर लें ताकि सब अच्छे से मिल जाए।अब कुछ कटे हुए बादाम और पिस्ता भी डालें।और मानगो श्रीखंड को सर्विंग बाउल में निकालें।अब हमारा मैंगो श्रीखंड रेसिपी। आम्रखंड रेसिपी। आम श्रीखंड रेसिपी ( Mango Shrikhand Recipe In Hindi ) बनकर तैयार हैं।
  6. और अब आप इसे कुछ कटा हुआ आम और कटे हुए पिस्ता और बादाम के साथ गार्निश करें।और फ्रिज में स्टोर करें या तुरंत ठंडा-ठंडा मैंगो श्रीखंड सर्व करें,और ठंडे -ठंडे मैंगो श्रीखंड का आनंद लें।

नोट्स:- मैंगो श्रीखंड रेसिपी।आम्रखंड रेसिपी।आम श्रीखंड रेसिपी ( Mango Shrikhand Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें

  1. मैंगो श्रीखंड बनाने के लिए फ्रेश गाढ़ी और मलाईदार दही होना चाहिए,तभी आपके श्रीखंड का टेस्ट अच्छा होगा।आप चाहें तो बाजार से ऐसा ही दही या फिर ग्रीक योगर्ट खरीद सकते हैं।
  2. आम श्रीखंड में चीनी की मात्रा दही और आम के खट्टेपन पर निर्भर करता है।अगर दही मीठी हैं ,तो कम चीनी डालें या अपने टेस्ट के अनुसार डालें।
  3. केसर दूध तैयार करने के लिए, 2 टेबलस्पून गर्म दूध में केसर की कुछ धागा भिगोएँ।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)