मैंगो आइस क्रीम रेसिपी। होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी ( Mango Ice Cream Recipe In Hindi )

Mango Ice Cream Recipe In Hindi

मैंगो आइस क्रीम रेसिपी। होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी ( Mango Ice Cream Recipe In Hindi )एक बहुत स्वादिष्ट आइस क्रीम हैं। हम बात जब आइस क्रीम की करते हैं ,तो सबके मुँह में पानी आ जाता हैं ,क्योंकि आइस क्रीम तो सबको पसंद होता हैं। चाहें बड़े, बूढ़े हो या फिर बच्चे आइस क्रीम खाना तो सबको पसंद होती हैं ,कोई ऐसा ना होगा जिसे आइस क्रीम पसंद ना होगा इसे कोई भी कभी भी मना नहीं करता है, चाहे मौसम ठंडा ही क्यों न हो इसे कोई मना नहीं कर पाता है। गर्मियों के दिनों में तो ये ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो तन मन दोनों को ठंडक देता है. और जब आप आइस क्रीम खुद घर में बना लें वो भी बिलकुल मार्केट जैसा और आसानी से भी तथा कम टाइम में तो और क्या चाहिए। बाजार में आइसक्रीम की बहुत सी कंपनी और वैरायटी होती है, जिस खाकर मजे तो बहुत आते है, लेकिन हमेशा खाने से जेब बहुत ढीली हो जाती है।कई लोग घर में आइसक्रीम बनाने की चाह रखते है, लेकिन उन्हें सही तरीका नहीं आता है। कई लोगों को तरीका पता होता है, लेकिन बाजार जैसा वो स्वाद नहीं आता है।

सामग्री:- मैंगो आइस क्रीम रेसिपी। होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी ( Mango Ice Cream Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • आम का गुदा - 1 कप 
  • पीसी हुई चीनी - 1/2 कप 
  • कंडेंस्ड मिल्क या गाढ़ी क्रीम - 2 कप  
  • पीला फ़ूड कलर - 3 से 5 बूंद (ऑप्शनल )
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • कुकिंग का समय - 20 मिनट  
  • फ्रीजिंग का समय - 8 से 10 घंटे 
  • कितने लोगों के लिए - 15 स्कूप 

 इसे भी पढ़ें  :- होममेड वनिला आइसक्रीम रेसिपी - Homemade Vanilla Ice-Cream Recipe In Hindi

विधि:- मैंगो आइस क्रीम रेसिपी। होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी ( Mango Ice Cream Recipe In Hindi ) बनाने की विधि

  1. मैंगो आइस क्रीम रेसिपी ( Mango Ice Cream Recipe In Hindi ) बनाने के लिए सबसे पहले हम 2 बड़े साइज के आम को लें ,और आम को पानी से धोकर साफ कर लें। और आप के छिलके को छील लें ,और आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। और फिर मिक्सर जार में डालकर बिना पानी डालें पीसकर आम का पल्प प्यूरी बना लें।
  2. अब हम एक बड़े कटोरे में 2 कप कंडेंस्ड मिल्क या अमूल क्रीम या कोई भी गाढ़ी मिल्क फैट के साथ क्रीम लें।और अब इसमें 1/2 कप पीसी हुई चीनी डालें,और अच्छे से मिलाते हुए इलेक्टिक हैंण्ड ब्लेंडर से 2 से 3 मिनट तक अच्छे से फेंट लें।
  3. इसके बाद अब इसमें आम का पल्प डालें ,और फिर से अच्छे से मिलाते हुए इलेक्टिक हैंण्ड ब्लेंडर से 3 से 4 मिनट तक या मिश्रण को क्रीमी चमकदार होने तक अच्छे से फेंट लें।और अगर आप को पसंद हो तो इस मिश्रण में 3 से 5 बूंद पीला फ़ूड कलर डालें। पीला फ़ूड कलर डालने से मैंगो आइस क्रीम का कलर डार्क येलो हो जाता हैं।
  4. और अब कलर को इस मिश्रण में अच्छे से मिलायें। इसके लिए फिर से 1 से 2 मिनट तक मिश्रण को अच्छे से मिलाते हुए इलेक्टिक हैंण्ड ब्लेंडर से फेंट लें।और तब तक हम एक आम को लें ,और आम को पानी से धोकर साफ कर लें। और आप के छिलके को छील लें ,और आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  5. अब इस मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर में डालें,और इसके ऊपर आम के कटे हुए छोटे छोटे स्लाइस को डालें।और एक बार चम्मच से अच्छे से मिलाते हुए ऊपर नीचे करके कंटेनर का ढ़क्कन बंद करके फ्रीजर में 8 से 10 घंटे के लिए या जब तक ये अच्छे से जमकर सेट ना हो जाये तब तक के लिए जमने के लिए डाल दें।
  6. अब 8 से 10 घंटे के बाद आइस क्रीम को फ्रिज से निकाले और कुछ देर तक रूम टेम्परेचर पर छोड़ दें।अब हमारा मैंगो आइस क्रीम रेसिपी ( Mango Ice Cream Recipe In Hindi )बनकर तैयार हैं।और अब सर्विस बाउल में 2 स्कूप मैंगो आइस क्रीम निकाले और कुछ ड्राई फ्रूट्स या टूटी फूटी से गार्निश करके सर्व करें। और मैंगो आइस क्रीम का आनंद लें।

नोट्स:- मैंगो आइस क्रीम रेसिपी। होममेड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी ( Mango Ice Cream Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. मैंगो आइस क्रीम को एयर टाइट डिब्बे में ही डालकर टाइट बंद कर फ्रिज में डालें,अगर डब्बा टाइट बंद नहीं  हुआ तो आइस क्रीम अच्छा नहीं जमेगा और गांठ गांठ जैसा हो जाता हैं।
  2. अगर आप के पास इलेक्टिक हैंण्ड ब्लेंडर नहीं हैं,तो आप मिक्सर ग्राइंडर या हैंड ब्लेंडर से भी मैंगो आइस क्रीम को फेंट  सकते हैं।
  3. मैंगो आइस क्रीम  में चीनी की मिठास को आप आम के मीठेपन के अनुसार टेस्ट करके ज्यादा या कम कर सकते हैं। 
  4. अच्छी मैंगो आइस क्रीम बनाने के लिए गाढ़ी क्रीम या कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल करें। इससे मैंगो आइस क्रीम का टेस्ट बहुत अच्छा आता हैं। 
  5. येलो फ़ूड कलर का इस्तेमाल करना ऑप्शनल हैं ,इसे बस अच्छे डार्क येलो कलर लाने के लिए डालते हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)