मुग़लई पराठा रेसिपी। मोगलई पराठा रेसिपी।मुग़लई वेज पराठा रेसिपी ( Mughlai Paratha Recipe In Hindi )

Mughlai Paratha Recipe In Hindi

मुग़लई पराठा रेसिपी। मोगलई पराठा रेसिपी।मुग़लई वेज पराठा रेसिपी(Mughlai Paratha Recipe In Hindi ) एक बहुत स्वादिष्ट डिश हैं। जो बनाने में आसान और खाने में टेस्टी और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।भारत में अलग अलग जगह पर इसे अलग तरीके से बनाया जाता है। मुग़लई पराठा रेसिपी ऐसी ही एक तरह की स्वादिष्ट रेसिपी है जोकि बंगाली पाककला से आती है जिसमें आमतौर पर इसमें मीट का भरावन प्रयोग किया जाता है।इसे बनाना बहुत ही आसान हैं, और जल्दी से कम समय में चटपटा मसालेदार ,खाने में टेस्टी ब्रेकफास्ट बनकर तैयार हो जाता हैं। आप मुग़लई वेज पराठा को दही ,धनिया की चटनी और चाय के साथ सुबह के नाश्ते या रात के डिनर में बनाकर सर्व कर सकते हैं।या गरमागरम वेज मुग़लई पराठा को रायता या करी के साथ परोसें।या आप वेज मुग़लई पराठा को लंच बॉक्स में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ पैक करके दे सकते हैं।मोगलई पराठा एक पारंपरिक अंडे की जर्दी में लिपटे चिकन या मटन के कीमा के भरावन से बनाया जाता है।लेकिन मैंने इसे सब्जियों और पनीर के भरावन से बनाया है ताकि इसे शाकाहारी लोग भी खा सकें। इस पराठे को गर्म तेल में डीप फ्राई करके बनाया जाता है ताकि यह एकसमान रूप से भरावन सहित पक जाए। लेकिन मैंने इसे पैन में बहुत कम तेल के साथ फ्राई किया है क्योंकि इसमें मीट का भरावन नहीं है जिसे परोसने से पहले पूरा अंदर तक से पकाना पड़े। मुझे खुद लगता है कि डीप फ्राई करने से यह ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और इसे पकने में परेशानी भी नहीं होती लेकिन पैन फ्राई करने से भी यह पक जाता है।

सामग्री:- मुग़लई पराठा रेसिपी। मोगलई पराठा रेसिपी।मुग़लई वेज पराठा रेसिपी(Mughlai Paratha Recipe In Hindi )बनाने में लगने वाली सामग्री 

पराठा के लिए आटा गूंथने के लिए -
  • मैदा - 2 कप 
  • नमक - 1/2 टी स्पून 
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • पानी - आटा गूंथने के लिए
भरावन के लिए -
  • तेल - 2 टी स्पून
  • प्याज - 1/2 ( बारीक कटा हुआ )
  • अदरक का पेस्ट - 1/2 टी स्पून 
  • लहसुन का पेस्ट -1/2 टी स्पून 
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई )
  • गाजर - 1 ( कद्दूकस किया हुआ )
  • शिमला मिर्च - 1( बारीक कटी हुई )
  • जीरा पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • अमचूर पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • नमक - 1/2 टी स्पून 
  • पनीर - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ )
  • धनिया पत्ती - 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई )
  • तेल - पराठा सेकने के लिए
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 30 मिनट 
  • कुल समय - 40 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 3 (6 पराठे )

 इसे भी पढ़ें  :-  गेंहू के आटे का नाश्ता रेसिपी - Genhu Ke Aate Ka Nasta Recipe In Hindi

विधि:- मुग़लई पराठा रेसिपी। मोगलई पराठा रेसिपी।मुग़लई वेज पराठा रेसिपी(Mughlai Paratha Recipe In Hindi ) बनाने की विधि 

पराठा के लिए आटा गूंथने के लिए -
  1. मुग़लई पराठा रेसिपी। मोगलई पराठा रेसिपी।मुग़लई वेज पराठा रेसिपी(Mughlai Paratha Recipe In Hindi ) बनाने के लिए सबसे पहले हम 2 कप मैदा को एक बड़े बाउल में लें,और मैदे में 1/2 टी स्पून नमक तथा 2 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
  2. और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम मुलायम आटा गूंथकर तैयार कर लें।और गुंथे हुए आटे के ऊपर तेल की चिकनाई लगाकर आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।और तब तक हम भरावन तैयार करते हैं।
भरावन तैयार करने के लिए -
  1. अब एक कढ़ाई को गैस पर मध्यम आंच पर रखकर गर्म कर लें। तथा गर्म कढ़ाई में 2 टी स्पून सरसों का तेल डालकर तेल को गर्म करें।अब गैस के फ्लेम को लो करके उसमें बारीक़ कटी हुई 1/2 प्याज,2 हरी मिर्च तथा 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मसाले से सोंधी खुश्बू आने तक या 2 मिनट तक भुने लें।
  2. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई 1 शिमला मिर्च और कद्दूकस किया हुआ 1 गाजर डालकरअच्छे से मिक्स करके थोड़ा सिकुड़ने तक इन्हें भूनते हुए पकालें। इसके अलावा इसमें 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर , 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर, 1/4 टी स्पून जीरा पाउडर, 1/2 टी स्पून अमचूर,1/4 गरम मसाला पाउडर और 1/2 टी स्पून नमक डालें।
  3. तथा मसालों से सोंधी खुश्बू आने तक या 1 से 2 मिनट तक भुने लें,और अब इस मिश्रण में 2 कप कसा हुआ पनीर डालें और अच्छे से मिक्सकर 2 मिनट तक भून लें।और अब गैस ऑफ करके 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालें,और अच्छे से मिक्सकर लें।अब हमारा पनीर भरावन बनकर तैयार हैं,और पनीर भरावन को ठंडा होने के लिए साइड में रख दें।
मुग़लई वेज पराठा बनाने के लिए -
  1. अब 20 मिनट के बाद हम आटे को लेकर एक बार फिर से अच्छे से मिलाकर एक छोटी बॉल के साइज की लोई बना लें।अब हम लोइयों पर थोड़ा सा सूखा आटा या मैदा लगाकर इसे फैलाकर चकला या पेड़ा बना लें।और अब इसे पतला बेल लें।
  2. इसके बाद अब 1/2 टी स्पून तेल को रोटी के चारों तरफ चम्मच या ब्रश से फैला दें। और इसके बीच में तैयार किये गये पनीर का भरावन रखकर चारों तरफ फैलाएं।और सावधानीपूर्वक पराठे के किनारों को अब एक साइड से रोटी को मोड और ठीक वैसे ही दूसरे साइड से भी मोड़े।अब सारे लेयर अलग अलग निकले इसलिए बीच में भी हल्का सा तेल से ग्रीस करें,और चोकौर शेप में फोल्ड करें,और धीरे से दबाएं।
  3. और अब एक पैन या तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें। तथा गर्म पैन पर पराठे को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लें। तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो 1 टी स्पून तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से शैलो फ्राई कर लें।और पराठे को चारों तरफ से सुनहरा भूरा तथा बाहर से कुरकुरा और क्रिस्पी करते हुए सेक लें। ऐसा करते हुए सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें।
  4. अब हमारा मुग़लई पराठा रेसिपी। मोगलई पराठा रेसिपी।मुग़लई वेज पराठा रेसिपी(Mughlai Paratha Recipe In Hindi ) बनाकर तैयार हैं।आप मुग़लई वेज पराठा को दही ,धनिया की चटनी और चाय के साथ सुबह के नाश्ते या रात के डिनर में बनाकर सर्व कर सकते हैं।या गरमागरम वेज मुग़लई पराठा को रायता या करी के साथ परोसें।

नोट्स:- मुग़लई पराठा रेसिपी। मोगलई पराठा रेसिपी।मुग़लई वेज पराठा रेसिपी(Mughlai Paratha Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें

  1. वेज मुग़लई पराठा के टेस्ट में बदलाव के लिए आप पनीर के साथ आलू को उबालकर,मैश करके भी मिला सकते हैं।वेज मुग़लई पराठा में तीखापन आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  2. आप भरावन में अपनी पसंद की हाफ बॉयल्ड हरी सब्जी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। या कोई इंग्रेडिएंट्स आप को पसंद ना हो तो स्किप भी कर सकते हैं।
  3. पराठे में परतदार टेक्सचर के लिए इसे धीमी आँच पर शैलो फ्राई करें। या आप इसे डीप फ्राई करके भी बना सकते हैं। वेज मुग़लई पराठा मसालेदार बनाने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
  4. अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो ,पराठे को और अधिक सेहतमंद बनाने के लिए मैदा की जगह गेहूँ के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।या 1 कप मैदा और 1 कप गेहूँ के आटे का इस्तेमाल करें।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)