बेसन की बड़ी रेसिपी। बेसन के नरम - नरम पकौड़े रेसिपी ( Besan Ki Badi Or Bari Recipe In Hindi )

Besan Ki Badi Recipe In Hindi

बेसन की बड़ी या बरी रेसिपी ( Besan Ki Badi Recipe In Hindi ) एक बहुत ही स्वादिष्ट नार्थ ईस्ट इंडियन डिश हैं। पर इसका स्वाद इतना अच्छा होता हैं की ये हर प्रान्त में बनता हैं। और हर जगह के लोग इसे पसंद भी करते हैं।जो बनाने में आसान और खाने में टेस्टी और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।और इसे बेसन और कुछ मसालों को डालकर एक स्वादिष्ट बड़ी या बरी बनाया जाता हैं। अ आप गरमागरम बेसन की बड़ी को हरी चटनी या टोमॅटो केचप और चाय के साथ नाश्ते में सर्व करें।या आप इस वडी को कढ़ी में डालकर कढ़ी पकोड़ा भी बना सकते हैं। या आप इस वडी की प्याज ,टमाटर और कुछ मसालों की ग्रेवी बनाकर सब्जी बनाने में भी इस्तेमाल हैं।

सामग्री :- बेसन की बड़ी या बरी रेसिपी ( Besan Ki Badi Or Bari Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • बेसन - 1 कप 
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून 
  • बेकिंग सोडा - 1/4 टी स्पून (ऑप्शनल )
  • हल्दी पाउडर - 1 चुटकी 
  • हींग - 1 चुटकी 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • नमक - स्वादानुसार या 1/2 टी स्पून 
  • पानी - आवश्यकतानुसार या 1/2 कप 
  • तेल - तलने के लिए 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 20 मिनट 
  • कुल समय - 30 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 2 से 3 

इसे भी पढ़ें  :-  कढ़ी पकोड़ा रेसिपी।पंजाबी स्टाइल कढ़ी पकोड़ा रेसिपी - Punjabi Kadhi Pakora Recipe In Hindi

विधि:- बेसन की बड़ी या बरी रेसिपी ( Besan Ki Badi Or Bari Recipe In Hindi ) बनाने की विधि 

  1. बेसन की बड़ी रेसिपी ( Besan Ki Badi Recipe In Hindi ) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े बाउल में 1 कप बेसन ,और जरूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा और बिना गांठ का घोल बनाकर तैयार कर लें।और अब बेसन को अच्छे से हाथ से फैंट लें।बेसन को फेंटना बहुत जरुरी होती हैं ,क्योंकि बेसन को फेंटने पर बेसन अच्छा फूलता हैं। 
  2. और बड़ी तलने के बाद अच्छा फुला फुला स्पंजी बनता हैं।बेसन को कम से कम 8 से 10 मिनट तक अच्छे से फेंटे ,क्योंकि बेसन को फेंटने से बेसन हल्का हो जाता हैं और बेसन का कलर भी लाइट हो जाता हैं। बेसन अच्छा फेंटा हैं ये चेक करने के लिए एक बाउल में भरकर पानी ले ,और बेसन के मिश्रण को एक छोटे बॉल के शेप में बनाकर पानी डालें।
  3. यदि बेसन का बॉल पानी में ऊपर आ जाता हैं ,तो बेसन हमारी फेंटकर बड़ी बनने के लिए तैयार हैं।और यदि ऊपर नहीं आती नीचे बैठ जाती हैं ,मतलब अभी और फेंटनी होगी।अब एक बड़ी गहरी कढ़ाई को लें ,और गैस पर मीडियम फ्लेम पर गर्म करके कढ़ाई में तेल डालकर तेल को गर्म करें।और जब तक तेल गर्म हो रहा हैं। 
  4. इसी बीच अब आप बेसन के इस घोल में 1/2 टी स्पून अजवाइन, 1 चुटकी हल्दी पाउडर,1 चुटकी हींग,1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर और 1/2 टी स्पून नमक डालें।अब सबको अच्छे से मिक्स कर लें। और जब तेल गर्म हो जाये तो बेसन के मिश्रण अब हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर एक मीडियम साइज के नींबू या आलू के साइज का मिश्रण को लें।
  5. और हाथ से गोल बनाते हुए किनारों से तेल में डालते जायें। और एक बार में जितने बडी आसानी से हमारी कढ़ाई में आ जाये उतने ही डालें।और इन्हें सुनहरे भूरे रंग का और ऊपर से कुरकुरे होने तक तले।फिर वडी को एक प्लेट में नेपकिन लगाकर निकाल लें ,और ऐसे ही सारे वडी को बनाकर तैयार कर लें। अब हमारा बेसन की बड़ी रेसिपी ( Besan Ki Badi Recipe In Hindi )बनकर तैयार हैं। 
  6.  आप गरमागरम बेसन की बड़ी को हरी चटनी या टोमॅटो केचप और चाय के साथ नाश्ते में सर्व करें।या आप इस वडी को कढ़ी में डालकर कढ़ी पकोड़ा भी बना सकते हैं। या आप इस वडी की प्याज ,टमाटर और कुछ मसालों की ग्रेवी बनाकर सब्जी बनाने में भी इस्तेमाल हैं।

नोट्स:- बेसन की बड़ी या बरी रेसिपी ( Besan Ki Badi Or Bari Recipe In Hindi ) बनाने मेंध्यान देने वाली बातें 

  1. हमें बेसन के वडी का बेटर गाढ़ा बनाना हैं ,इसे फेंटे समय ज्यादा पानी का इस्तेमाल ना करें। बेटर नरम और पतला बना तो वडी को गोल शेप देने में या बनाने में परेशानी आती हैं।
  2. और यदि बेटर पतला बन जाये तो अपने बेटर के अनुसार एक से दो टेबल स्पून बेसन डालकर मिक्स करके अच्छे से फेंट लें ताकि बेसन के कड़ भी फूल जाये।
  3. बड़ी को तलने से ठीक पहले नमक बेटर में मिक्स करें ,यदि नमक पहले ही डाल देंगे तो बेटर नमक के साथ मिलकर पानी छोड़ता हैं। बेटर अगर पतला हुआ तो तलने पर तेल बहुत सोखता हैं।
  4. बड़ी को मीडियम फ्लेम पर ही तले ,अगर आप बड़ी को तेज आंच पर तलें, तो बड़ी ऊपर से सुनहरा ब्राउन हो जायेगा और अंदर से कच्चा ही रह जायेगा। और धीमी आंच पर तले तो बड़ी तेल ज्यादा सोखता हैं ,तो बड़ी को मीडियम आंच पर ही तले।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)