
बिरयानी मसाला पाउडर रेसिपी (Biryani Masala Powder Recipe in Hindi) घर पर बनाने का तरीका बेहद आसान है। यह मसाला बिरयानी को गहरा स्वाद और लाजवाब खुशबू देता है। मार्केट से खरीदे गए मसाले की तुलना में घर का बना मसाला ज्यादा ताज़ा और हेल्दी होता है।
होममेड बिरयानी मसाला वेज और नॉनवेज दोनों तरह की बिरयानी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ साबुत मसालों की जरूरत होगी, जिन्हें ड्राई रोस्ट करके पीसा जाता है।
तैयारी का समय: 10 मिनट | पकाने का समय: 5 मिनट | कुल समय: 15 मिनट | मात्रा: 1 कप
सामग्री (Ingredients): बिरयानी मसाला पाउडर रेसिपी
- तेजपत्ता - 5 से 7
- जीरा - 1 टेबल स्पून
- काला जीरा (शाह जीरा) - 1 टेबल स्पून
- लौंग - 1 टी स्पून
- सौंफ - 1 टी स्पून
- काली मिर्च - 1 टी स्पून
- धनिया - 2 टेबल स्पून
- दालचीनी - 2 इंच टुकड़ा
- जायफल - 1
- जयवित्री - 3
- चक्रफूल - 3
- काली इलाइची - 3
- हरी इलाइची - 10
- सूखी लाल मिर्च - 3 से 5
- हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
विधि (How to Make Biryani Masala Powder)
- सबसे पहले कढ़ाई को मीडियम फ्लेम पर गर्म करें और उसमें सूखी लाल मिर्च व तेजपत्ता डालकर कुरकुरा होने तक भून लें। निकालकर अलग रखें।
- अब धनिया, जीरा, शाह जीरा, काली मिर्च और सौंफ डालकर हल्की आंच पर खुशबू आने तक भूनें। इन्हें भी अलग निकाल लें।
- इसके बाद दालचीनी, जयवित्री, चक्रफूल, इलाइची और जायफल डालकर ड्राई रोस्ट करें। सभी मसाले ठंडा होने दें।
- मिक्सर जार में सभी भुने हुए मसाले डालकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं।
- इसे छानकर एयरटाइट कंटेनर में भरें और 3-6 महीने तक स्टोर करें।
नोट्स (Tips)
- हमेशा ताजे और साफ मसालों का उपयोग करें।
- मसालों को धीमी आंच पर ही भूनें, वरना वे जल सकते हैं।
- अच्छे स्वाद और खुशबू के लिए मसाले पूरी तरह ठंडे होने के बाद ही पीसें।
- इस होममेड बिरयानी मसाले से बिरयानी का स्वाद रेस्टोरेंट जैसा बनेगा।