गेंहू के आटे का मोदक रेसिपी ( Wheat Flour Modak Recipe Or Gehun Ke Aate Ka Modak Recipe In Hind )

Wheat Flour Modak Recipe Or Gehun Ke Aate Ka Modak Recipe In Hindi

मोदक महाराष्ट्र का लोकप्रिय स्वीट डिश हैं,और यह हमारे भगवान गणेश गणपति बप्पा का अतिप्रिय मिठाई हैं।मोदक बहुत सारी चीज़ों से और कई अलग अलग तरह से बनाया जाता हैं।और आज मैं यहां गेंहू के आटे का मोदक रेसिपी (Wheat Flour Modak Recipe Or Gehu Ke Aate Ka Modak Recipe In Hindi ) बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप बता रहीं हूं।गेंहू के आटे का मोदक एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसान सरल मोदक की रेसिपी हैं।इसे बनाने के लिए हमें सिर्फ गुड़ ,घी और गेंहू के आटे की जरूरत होती हैं।जो बनाने में आसान,खाने में टेस्टी,और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक आसान डिश हैं।और मोदक हमारे ईस्ट देव बीघन हरता भगवान गणेश का बहुत प्रिय भोजन भी हैं। ये महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय हैं,और हर गणेश चतुर्थी पर ये महाराष्ट्र के हर घर घर में बनाया जाता हैं और सारे दुकानों में भी बहुत आसानी से मिल जाता हैं।

सामग्री:- गेंहू के आटे का मोदक रेसिपी ( Wheat Flour Modak Recipe Or Gehun Ke Aate Ka Modak Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री  

  • गेंहू का आटा -1 कप
  • गुड़ -3/4 कप(कद्दूकस किया हुआ )
  • घी -1/2 कप
  • पिस्ता -1 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • काजू -1 टेबल स्पून  ( बारीक कटा हुआ )
  • बादाम -1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
  • नारियल -1 टी स्पून ( बुरादा )
  • इलाइची पाउडर -1/2 टी स्पून
  • घी - ग्रीस करने के लिए
  • तैयारी का समय - 10 मिनट
  • बनाने का समय - 20 मिनट
  • कुल समय - 30 मिनट
  • मोदक की संख्या -11 

 इसे भी पढ़ें  :-  पीनट मोदक रेसिपी। मूंगफली के मोदक रेसिपी - Peanut Modak Recipe In Hindi 

विधि:- गेंहू के आटे का मोदक रेसिपी (Wheat Flour Modak Recipe Or Gehun Ke Aate Ka Modak Recipe In Hindi )बनाने की विधि 

  1. गेंहू के आटे का मोदक रेसिपी( Gehu Ke Aate Ka Modak Recipe In Hindi )बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन रखकर गैस को ऑन कर लो फ्लेम पर एक पैन में 4 टेबल स्पून घी डालकर गर्म करें।और घी गर्म होने पर इसमें 1 कप गेंहू का आटा डालकर लगातार चलाते हुए अच्छे से भूने।तथा जब आटा अच्छे से भूनकर आटे का कलर सुनहरा तथा आटे से सोंधी खुशबू आने लगे तो उसमें 1 टेबल स्पून घी डालें।
  2. इसके अलावा सारे ड्राई फ्रूट्स जैसे 1टेबल स्पून बारीक कटा पिस्ता, 1 टेबल स्पून बारीक कटे बादाम, 1 टेबल स्पून बारीक कटे काजू, 1 टी स्पून नारियल का बुरादा डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 3 -5 मिनट तक चलाते हुये अच्छे से भून लें। और जब मिश्रण से घी छूटने लगे तो गैस बंद कर दें,और कुछ देर तक गेंहू के आटे के मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।
  3. अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर इसमें 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।और फिर कद्दूकस किया हुआ 3/4 कप गुड़ को थोड़ा थोड़ा करके डालकर अच्छी तरह से मिला लें तथा ध्यान रखें कि आटा हल्का गर्म हो और अब पूरा ठंडा होने के बाद मिश्रण को चेक करे की मिश्रण ज्यादा सूखा तो नहीं हैं,और अगर मिश्रण सूखा लगे तो उसमें थोड़ा दूध या घी डालकर मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।
  4. अब मोदक बनाने के मोल्ड में ब्रश से घी लगाकर मोल्ड को ग्रीस करें,तथा मोदक के मिश्रण को डालकर मोदक बना लें,और अब मोदक को मोल्ड से हटाकर प्लेट में निकाल लें।तथा ऐसे ही अब बाकी बचे सारे मिश्रण से मोदक बनाकर तैयार कर ले। तो अब हमारा गेंहू के आटे का मोदक रेसिपी( Gehu Ke Aate Ka Modak Recipe In Hindi ) बनकर तैयार हैं।

नोट्स:- गेंहू के आटे का मोदक रेसिपी ( Wheat Flour Modak Recipe Or Gehun Ke Aate Ka Modak Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें  

  1. गेंहू के आटे का मोदक बनाने में मीडियम से लो फ्लेम पर ही आटे को भूनें,और गेंहू के आटे का कलर भी चेंज होकर सुनहरा भूरा और खुशबूदार होना चाहिए।
  2. गेंहू के आटे का मोदक बनाने में इलाइची पाउडर का इस्तेमाल हम फ्लेवर के लिए करते हैं,अगर आप को इसका टेस्ट ना पसंद हो तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।
  3. गेंहू के आटे का मोदक बनाने में आप अपने टेस्ट के अनुसार गुड़ की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। गुड़ के कलर के अनुसार मोदक का कलर भी होता हैं। 
  4. इसके अलावा आटे को चिपकने से रोकने के लिए आटे को घी के साथ अच्छी तरह से भूने।और आप गेंहू के आटे का मोदक बनाने में आप अपनी पसंद के किसी भी ड्राई फ्रूट्स को डाल सकते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)