मैंगो मस्तानी रेसिपी। मैंगो मस्तानी ड्रिंक रेसिपी ( Mango Mastani Recipe In Hindi )

Mango Mastani Recipe In Hindi

आम एक सीजनल फल हैं,तथा आम गर्मियों के सीजन में ही मिलता हैं ,इसे फलों का राजा कहा जाता हैं और इसका अपना ही एक मिठास हैं आज हम आपको यहाँ पर मैंगो मस्तानी रेसिपी। मैंगो मस्तानी ड्रिंक रेसिपी ( Mango Mastani Recipe In Hindi )बनाने की रेसिपी स्टेप बाय स्टेप बताएं हैं।गर्मियों के मौसम में अक्सर हमें कुछ ठंडा ठंडा पीने का मन करता हैं,तो इस गर्मी मैंगो शेक और मैंगो मस्तानी का आनंद लें।यह मैंगो या वनिला आइसक्रीम,आम के पल्प और कुछड्राई फ्रूट्स की एक सामान्य मात्रा के साथ बनाया गया एक अनोखा और स्वादिष्ट मैंगो मिल्कशेक जैसा मैंगो मस्तानी ड्रिंक हैं। यह पुणे शहर की गलियों में स्ट्रीट फूड मिठाई के रूप में बनाया और परोसा जाता है, लेकिन अब यह भारत की सभी सड़कों पर आ गया है। जैसा कि इसकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है, वैसे ही इसे बनाने और सर्व करने के सबके अपने अपने तरीके हैं।यहाँ पर मैंने एक बहुत ही आसान तरीका शेयर की हूँ। 

सामग्री:- मैंगो मस्तानी रेसिपी। मैंगो मस्तानी ड्रिंक रेसिपी ( Mango Mastani Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री 

मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए - 
  • पके हुये आम का पल्प - 1 कप
  • चीनी - 2 टेबल स्पून
  • ठंडा दूध - 1 कप 
  • वेनिला आइसक्रीम - 2 स्कूप 
मैंगो मस्तानी सर्व करने के लिए सामग्री -
  • आम के टुकड़े - 2 टेबल स्पून
  • वेनिला आइसक्रीम - 2 स्कूप
  • मैंगो पल्प -1 टी स्पून 
  • काजू ,बादाम - 3 टेबल स्पून 
  • टूटी फ्रूटी - 3 टी स्पून 
  • मैंगो मिल्कशेक - 1/2 कप
  • तैयारी का समय - 5 मिनट 
  • बनाने का समय - 10 मिनट 
  • कुल समय - 15 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 1

 इसे भी पढ़ें :-  मैंगो शेक की रेसिपी -Mango Shake Recipe In Hindi

विधि:- मैंगो मस्तानी रेसिपी। मैंगो मस्तानी ड्रिंक रेसिपी ( Mango Mastani Recipe In Hindi ) बनाने की विधि 

  1. मैंगो मस्तानी रेसिपी। मैंगो मस्तानी ड्रिंक रेसिपी ( Mango Mastani Recipe In Hindi ) बनाने के लिए सबसे पहले हम मैंगो मिल्कशेक बनाकर तैयार करते हैं।तो इसके लिए एक पके हुऐ आम को पानी से धोकर इसके छिलके छीलकर आम के पल्प को छोटे छोटे टुकड़ों में या क्यूब शेप में काट लें।
  2. और कुछ क्यूब शेप में कटे हुए मैंगो के टुकड़ों को अलग रख लें,फिर मिक्सर के जार में 1कप मैंगो पल्प,2 टेबल स्पून चीनी और 1कप ठंडा दूध डालकर ब्लेंड करें,और गाढ़ा मैंगो मिल्कशेक बनाकर तैयार करें।मैंगो मिल्कशेक को और गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें 2 स्कूप वनीला आइसक्रीम डालें।
  3. तथा अब मैंगो मिल्कशेक को एक बार फिर से ब्लेंड करें,और साइड में रख दें।अब मैंगो मस्तानी बनाने के लिए एक लम्बा ग्लास लें,और उस गिलास को 1 टी स्पून मैंगो पल्प से कोट करें,और फिर उस ग्लास में 1टेबल स्पून आम के टुकड़े को डालें।
  4. इसके अलावा 1 स्कूप वनीला आइसक्रीम और 2 टेबल स्पून ड्राई फ्रूट्स और 2टीस्पून टुटी फ्रूटी डालें,इसके बाद 1/2 कप तैयार मैंगो मिल्कशेक डालें।और फिर से इसके ऊपर से 1स्कूप वनीला आइसक्रीम, 1टेबल स्पून ड्राई फ्रूट्स,1टी स्पून टुटी फ्रूटी और 1टेबल स्पून आम के टुकड़े डालकर गार्निश करें।
  5. तो अब हमारा मैंगो मस्तानी रेसिपी। मैंगो मस्तानी ड्रिंक रेसिपी ( Mango Mastani Recipe In Hindi )बनकर तैयार हैं।और आम तो फलों का राजा हैं,और सबको पसंद भी हैं ,तो आप इस गर्मी मैंगो मस्तानी एक बार जरूर बनाये और मैंगो मस्तानी का आनंद लें।

नोट्स:- मैंगो मस्तानी रेसिपी। मैंगो मस्तानी ड्रिंक रेसिपी ( Mango Mastani Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. मैंगो मिल्कशेक बनाने में अगर आम मीठे न हों तो मिल्कशेक में चीनी डालें,वरना चीनी स्किप करें। मैंगो मस्तानी बनाने के लिए अच्छे पके हुए और मीठे आम का इस्तेमाल करें।
  2. यदि आप चाहें तो मैंगो मस्तानी में आप आम के तेज स्वाद के लिए आप वनीला की जगह मैंगो आइसक्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  3. आप मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए फ्रोज़न आम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।मैंगो मस्तानी का स्वाद बहुत अच्छा लगता है जब इसे ठंडा किया जाता है।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)