व्रत वाली आलू की चटपटी फलाहारी सब्जी (Vart Wali Aloo Ki Sabji Recipe In Hindi)

व्रत वाली आलू की चटपटी फलाहारी सब्जी एक टेस्टी और हल्की मसालेदार डिश है। इसे आप राजगीरा की पूरी, सिंघाड़े या शकरकंद के हलवे के साथ सर्व कर सकते हैं। व्रत में जब कुछ चटपटा खाने का मन हो तो यह हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है।
सामग्री:
- आलू - 4 (उबले हुए)
- घी - 1 टी स्पून
- जीरा - 1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च - 3 (बारीक क्रश किया हुआ)
- अदरक - 1 टी स्पून (बारीक कद्दूकश किया हुआ)
- करी पत्ता - 7-8 (बारीक कटी हुई)
- सेंधा नमक - 1/2 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
- धनिया पत्ता - 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
- मूंगफली - 3 टेबल स्पून (भुना और दरदरा कुटा हुआ)
- नींबू का रस - 1/2 टी स्पून
- तैयारी का समय: 10 मिनट
- बनाने का समय: 10 मिनट
- कुल समय: 20 मिनट
- सेविंग: 2-3 लोग
इसे भी पढ़ें:
चटपटे फलाहारी आलू रेसिपी - Chatpate Falahari Aloo Recipe In Hindi
विधि:
- आलू को कुकर में डालें, 1/2 गिलास पानी और 1/2 टी स्पून नमक डालकर 2 सीटी दें। फिर छानकर ठंडा करें।
- कढ़ाई में मूंगफली 2-3 मिनट ड्राई रोस्ट करें, छिलके हटाकर दरदरा पीस लें।
- एक कढ़ाई में घी गर्म करें, जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता और अदरक डालकर 1-1.5 मिनट भूनें।
- उबले आलू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। नमक और काली मिर्च मिलाएं।
- मूंगफली और नींबू का रस डालें, धनिया पत्ता से गार्निश करें।
- गैस बंद करें। राजगीरा पूरी या दही के साथ सर्व करें।
नोट्स:
- हरी मिर्च और मूंगफली की मात्रा स्वादानुसार एडजस्ट करें।
- आलू को क्रिस्पी होने तक भूनें। अदरक व्रत में नहीं लें तो स्किप कर सकते हैं।
- नींबू स्वाद के लिए डालें, ऑप्शनल है।
- धनिया पत्ता डालना ऑप्शनल है।