केक रेसिपी। एग लेस केक। होममेड केक।कुकर केक। सिंपल केक। वनिला केक। (Cake Recipe In Hindi)

Cake Recipe In Hindi

केक बनाना एक कला हैं,और खासकर स्पंज केक बनाना क्योंकि केक बनाते तो सब हैं। पर केक अच्छा फूलता सबका नहीं  हैं ,और बहुत लोगों को ये प्रॉब्लम होता हैं ,कि उनका केक अच्छा  फुला ,स्पंज जैसा नहीं हुआ। और आज हम बिलकुल सिंपल ,होममेड और बिना अंडे का केक बना रहें हैं। जो बनाना बिलकुल आसान और आप घर के चीजों से बना सकते हैं। अंडे से केक अच्छा फूलता हैं पर आज हम अंडा ना यूज़ करके दही और बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा डालकर केक बनाएंगे। और केक में दही का टेस्ट बिलकुल नहीं आएगा। तथा  मैंने आज कुकर और ओवन दोनों में केक बनाना बताउंगी। तथा कुकर केक भी बिलकुल ओवन जैसा ही बनकर तैयार होगा। 

सामग्री:- केक रेसिपी बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • मैदा - 1 कप 
  • चीनी - 1/3 कप 
  • रिफाइन्ड - 1/4 कप 
  • फ्रेश दही - 1/2 कप 
  • बेकिंग पाउडर - 1 टी स्पून 
  • बेकिंग सोडा - 1/2  टी स्पून 
  • वनिला एसेंस - 7 - 8 बूँद या 1 टी स्पून 
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 30 मिनट 
  • कुल समय - 40 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 1/2 Kg केक 

 इसे भी पढ़ें  :-  चॉकलेट केक रेसिपी - Chocolate Cake Recipe In Hindi

विधि:- केक रेसिपी बनाने की विधि 

  1. केक रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बाउल में मैदा ले और दो से तीन बार छान लें। तथा दूसरे बाउल में दही ,चीनी तथा रिफाइन्ड डालकर अच्छे से 5 मिनट तक फेंट लें।और इसमें बेकिंग पाउडर तथा बेकिंग सोडा डालकर बराबर मिलाते हुए 5 मिनट के लिए सेट होने दे।और दही ,बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा एक दूसरे के साथ मिलकर रिएक्शन करते हैं। 
  2. जिससे बेटर के ऊपर एयर बबल्स आने लगते हैं।और फिर थोड़ा थोड़ा करके मैदा भी उसी बेटर में डालकर अच्छे से मिलते हुए फेंट लें। इसके अलावा वनिला एसेंस भी डालकर अच्छे से मिला लें। बेटर बिलकुल स्मूथ होना चाहिए ,कही भी कोई गांठ या दाने नहीं बनना चाहिए। बेटर थोड़ा स्मूथ तथा वाइट होने तक फेंटे। तो अब हमारा मिश्रण बनकर तैयार हैं।
  3. अब हमें बेकिंग बर्तन या केक मोल्ड तैयार करना हैं। जिसके लिए हम केक मोल्ड में 1 टी स्पून आयल को डालकर मोल्ड में चारों तरफ अच्छे से चिकनाई लगा लेंगे। और ऊपर से थोड़ा थोड़ा मैदा चारों तरफ छिड़क देंगे। ताकि केक बर्तन में ना चिपके। अब तैयार किये गए मिश्रण को केक मोल्ड में डाल देंगे।
ओवन में केक बनाने का तरीका 
  1. ओवन में केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180C(356F) तापमान पर 10 मिनट के लिए प्रीहिट कर ले।और केक मोल्ड को प्रीहिटड ओवन में रखें। और 180C(356F) तापमान पर 30 से 35 मिनट के लिए तथा ऊपरी सतह ब्राउन होने तक बेक करें। 
  2. केक मोल्ड को ओवन से निकल और केक पक चूका हैं, ये चेक करने के लिए एक चाकू या टूथ पिक की नोक से केक में डालकर देखें। यदि केक चाकू में चिपक रहा हैं ,तो केक अभी पकेगा और अगर नहीं चिपका तो केक पक गया हैं। पर अगर केक चेक करने पर अंदर से कच्चा रहें तो आप केक को ऊपर से एल्मुनियम फॉयल से कवर करके फिर से 5 से 10 मिनट पका लें।
  3. अब हम ओवन से  केक मोल्ड को बाहर निकाल कर इसे 15 से 20 मिनट  लिए ठंडा होने के लिए रख देंगे। तथा केक को एक चम्मच या चाकू की सहायता से किनारे से अलग कर लेंगे।और केक मोल्ड के ऊपर एक प्लेट को रख प्लेट में केक को पलट कर ठंडा होने दें।
  4. अब हमारा केक रेसिपी बनकर तैयार हैं ,इसे काटकर आप शाम की चाय या कॉफ़ी के साथ ले या एग लेस वनिला केक को आप चॉकलेट ,नट्स या वनिला क्रीम से डेकोर कर के सर्व करें।
प्रेशर कुकर में केक बनाने का तरीका 
  1. अब हम कुकर को गैस पर रख कर हाई फ्लेम पर अच्छा गर्म कर लें। तथा कुकर की सीटी और रबड़ को निकाल दे।तथा कुकर के अंदर एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर केक मोल्ड को सीधे कुकर में स्टैंड पर रखकर कुकर का ढक्कन लगा कर 5 मिनट हाई फ्लेम पर पकाकर फिर गैस के फ्लेम को लो करके 30 से 35 मिनट और पका लें।
  2. अब 30 मिनट बाद केक पक चूका हैं, ये चेक करने के लिए कुकर के ढक्कन को धीरे से खोल कर एक चाकू या टूथ पिक की नोक से केक में डालकर देखें। यदि केक चाकू में चिपक रहा हैं ,तो केक अभी पकेगा और अगर नहीं चिपका तो केक पक गया हैं। पर अगर केक चेक करने पर अंदर से कच्चा रहें तो आप केक को ऊपर से एल्मुनियम फॉयल से कवर करके फिर से 5 से 10 मिनट पका लें।
  3. अब हम गैस को ऑफ कर देंगे तथा केक मोल्ड को कुकर से बाहर निकाल कर इसे 15 से 20 मिनट लिए ठंडा होने के लिए रख देंगे। तथा केक को एक चम्मच या चाकू की सहायता से किनारे से अलग कर लेंगे।और केक मोल्ड के ऊपर एक प्लेट को रख प्लेट में केक को पलट कर ठंडा होने दें।अब हमारा केक रेसिपी बनकर तैयार हैं ,इसे काटकर आप शाम की चाय या कॉफ़ी के साथ ले या एग लेस वनिला केक को आप चॉकलेट ,नट्स या वनिला क्रीम से डेकोर कर के सर्व करें।

नोट्स:- केक रेसिपी बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. केक रेसिपी  में खुश्बू वाले तेल का यूज़ ना करें आप सोयाबीन या  सनफ्लॉवर आयल का यूज़ करें। बेटर को बहुत देर तक बिना बेक किये ना रखें। बेटर बनाने के तुरंत बाद बेक करें। नहीं तो केक मुलायम बनती हैं।  
  2. बताये गये समय में केक बनकर तैयार हो जाता हैं। पर अगर केक चेक करने पर अंदर से कच्चा रहें तो आप केक को ऊपर से एल्मुनियम फॉयल से कवर करके फिर से 5 से 10 मिनट पका लें। केक को फ्रिज में ज्यादा देर तक ना रखें ,क्योंकि केक फ्रिज में रखने से टाइट या सख्त हो जाता हैं।   
  3. केक में दही का टेस्ट नहीं आता हैं। मगर दही बिलकुल फ्रेश होनी चाहिए। दही ,बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा  एक दूसरे के साथ मिलकर रिएक्शन करते हैं। जिससे केक मुलायम और स्पंज जैसा बनता हैं। पर इन की मात्रा बिलकुल सही होनी चाहिए। 
  4. ओवन में अगर आप केक बना रहें हैं ,तो केक के बेटर को घोलने के साथ ही ओवन को 180C(356F) तापमान पर 10 मिनट के लिए प्रीहिट कर ले। तथा अगर आप कुकर में  केक बना रहें हैं ,तो  कुकर को गैस पर रख कर हाई फ्लेम पर अच्छा गर्म कर लेंगे। तथा कुकर की सीटी निकाल दे। 
  5. और कुकर में पानी नहीं डालना हैं।आप टेंशन ना ले बिना पानी के भी कुकर फटता नहीं हैं।क्योंकि कुकर की ढक्कन से सीटी निकाल देने से कुकर का प्रेशर(भाप) निकल जाता हैं। और बिना पानी के भी यूज़ करने से कुकर फटता नहीं हैं। तथा केक को सीधे आंच पर पकाने से केक जल जायेगा इसलिए हम कुकर के अंदर एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर केक मोल्ड को सीधे कुकर में स्टैंड पर रखकर कुकर का ढक्कन लगा कर केक को बेक करें।
  6. केक को आप शाम की चाय  या कॉफ़ी के साथ ले या सर्व करें। या एग लेस वनिला  केक को आप चॉकलेट ,नट्स  वनिला क्रीम से डेकोर कर के सर्व करें। केक में चीनी को हमेशा पीसकर,छानकर डालें। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)