ओरियो आइस क्रीम रेसिपी (Oreo Ice Cream Recipe In Hindi)

Oreo Ice Cream Recipe In Hindi

ओरियो आइस क्रीम रेसिपी (Oreo Ice Cream Recipe In Hindi) एक बहुत ही स्वादिष्ट और बच्चों को प्रिय  आइसक्रीम हैं। तथा बच्चे  हो या बड़े दोनों को ही ओरिओ बिस्किट्स और इससे बने डिश बहुत पसंद होते हैं। जिसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान तथा बहुत ही कम समय में भी बनकर तैयार हो जाता हैं। इसे बनाने के लिए हमें सिर्फ मिल्कमेड ,ओरिओ बिस्किट्स और वनिला आइस एसेंस ,भारी क्रीम की जरूरत होती हैं। ओरिओ बिस्किट्स से ओरिओ आइसक्रीम की तरह ओरिओ कोल्ड कॉफ़ी तथा ओरिओ मिल्कशेक, ओरिओ केक भी बनते हैं। जोकि बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। 

सामग्री:- ओरियो आइस क्रीम रेसिपी  (Oreo Ice Cream Recipe In Hindi) बनाने में  लगने वाली सामग्री 

  • व्हिप्पड क्रीम या भारी क्रीम -600 एमएल
  • वनीला एसेंस - 1 टी स्पून
  • मिल्क मेड - 400 ग्राम
  • ओरियो बिस्किट - 150 ग्राम
  • तैयारी का समय -10 मिनट
  • पकाने का समय - 5 मिनट 
  • फ्रीजिंग का समय - 8 घंटे
  • कितने लोगों के लिए - 4 - 6

 इसे भी पढ़ें  :- होममेड ओरियो आइस क्रीम रेसिपी - Homemade Oreo Ice Cream Recipe In Hindi 

विधि:- ओरियो आइस क्रीम रेसिपी (Oreo Ice Cream Recipe In Hindi) बनाने की विधि

  1. ओरियो आइस क्रीम (Oreo Ice Cream Recipe In Hindi)बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े बाउल में भारी क्रीम और वनीला एसेंस लें। अब क्रीम में वनीला एसेंस डालकर अच्छे से फेंट लें। जब तक क्रीम अच्छा फल्पी नहीं होता है ,तब तक फेंट लें।अब इसमें मिल्क मेड डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  2. इसके अलावा ओरियो बिस्किट को पीस कर पाउडर बना लें।और अब इस बिस्किट के पाउडर को व्हिप क्रीम में डालकर धीरे धीरे मिलाएं।और अब सब को अच्छे से मिलाकर एकसार कर लें।अब आइस क्रीम के मिश्रण को एक एयर टाईट डिब्बे में डालें।
  3. और आइस क्रीम को ओरियो बिस्किट के कुछ टुकड़ों से गार्निश करें।अब डिब्बे को एल्युमीनियम फॉयल से कवर कर डिब्बे को बंद कर फ्रिज में 7-8 घंटे के लिए रख दें। ताकी आइस क्रीम जम कर सेट हो जाएं। तो अब हमारा ओरियो आइस क्रीम बिस्किट बनकर तैयार हैं ।
  4. और 8 घंटे के बाद ओरियो आइस क्रीम (Oreo Ice Cream Recipe In Hindi)को फ्रिज से निकालकर सर्व करें।और ओरियो आइस क्रीम के मजे लें।

नोट्स:- ओरियो आइस क्रीम रेसिपी(Oreo Ice Cream Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. मिल्क मेड का टेस्ट मीठा होता है , इस लिए यहां पर चीनी का यूज नहीं हुआ हैं।अगर आप मिल्क मेड की मात्रा कम या ज्यादा करते हैं। तो आइस क्रीम की मिठास को चेक करके अपने टेस्ट के अनुसार बलैंस करें।
  2. ओरियो आइस क्रीम मलाईदार बनकर तैयार होता हैं ,तो आइस क्रीम का टेस्ट बहुत अच्छा आता हैं।और हम ने इसे हैवी क्रीम और मिल्क मेड के साथ बनाया है। तो ये पूरा मार्केट जैसा ओरियो आइस क्रीम बनकर तैयार हुआ है।
  3. मलाईदार आइस क्रीम बनाने के लिए हमें कम से कम ,40%मिल्क फत विपिंग क्रीम का इस्तेमाल करना ही होता हैं।तभी आइस क्रीम की बनावट मलाईदार आती हैं ।
  4. ओरियो बिस्किट को दरदरा पीस लें । बहुत ज्यादा बारीक पाउडर नहीं बनाना हैं। इसे आप ओरिओ मिल्कशेक भी बना सकते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)