ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी। ओरिओ स्मूथी रेसिपी (Oreo Milkshake Recipe In Hindi)

Oreo Milkshake Recipe In Hindi

ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी या ओरिओ स्मूथी रेसिपी (Oreo Milkshake Recipe In Hindi) एक बहुत ही स्वादिष्ट और बच्चों  प्रिय मिल्कशेक हैं। तथा बच्चे  हो या बड़े दोनों को ही ओरिओ बिस्किट्स और इससे बने डिश बहुत पसंद होते हैं। जिसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान तथा बहुत ही कम समय में भी बनकर तैयार हो जाता हैं। इसे बनाने के लिए हमें सिर्फ दूध ,ओरिओ बिस्किट्सऔर वनिला आइस क्रीम की जरूरत होती हैं। ओरिओ बिस्किट्स से ओरिओ मिल्कशेक की तरह ओरिओ कोल्ड कॉफ़ी तथा ओरिओ आइसक्रीम भी बनते हैं। जोकि बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। 

सामग्री:- ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी (Oreo Milkshake Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

ओरिओ मिल्कशेकबनाने के लिए  -
  • ओरिओ बिस्किट - 5 - 6 
  • फुलक्रीम दूध - 1 कप (ठंडा )
  • वनिला आइसक्रीम - 3 - 4 स्कूपस 
  • चॉकलेट सिरप - 1 टेबल स्पून 
ओरिओ मिल्कशेकगार्निश  के लिए -
  • ओरिओ बिस्किट - 2 
  • वनिला आइसक्रीम - 2 टेबल स्पून
  • चॉकलेट सिरप - 1 टेबल स्पून
  • आइस क्यूबस - 3 - 4
  • प्रिपरेशन टाइम - 5  मिनट  
  • कुकिंग टाइम - 5  मिनट 
  • टोटल टाइम - 10 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 1 - 2 

 इसे भी पढ़ें  :-  ओरिओ कोल्ड कॉफ़ी रेसिपी - Oreo Cold Coffee Recipe In Hindi

विधि:- ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी (Oreo Milkshake Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी (Oreo Milkshake Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक मिक्सर जार लें। और अब इस जार में ओरिओ बिस्किटस के छोटे छोटे टुकड़े करके डाल दें।
  2. इसके अलावा ठंडा दूध,वनिला आइसक्रीम, आइस क्यूबस तथा चॉकलेट सिरप डालकर सबको अच्छी तरह से 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड कर लें। और सर्विस गिलास में चारों तरफ चॉकलेट सिरप स्प्रेड करें।
  3. ओरिओ बिस्किटस और ठंडा दूध का पतला मिश्रण तैयार होता हैं। तो हम वनिला आइसक्रीम का 3 से 4 स्कूपस डालकर इस मिल्कशेक को थोड़ा गाढ़ा और स्मूथी बना लेते हैं। इससे अच्छा फ्लेवर आता हैं।
  4. अब सर्विस गिलास में ओरिओ मिल्कशेक डालें। तथा ओरिओ मिल्कशेक के ऊपर से वनिला आइसक्रीम,ओरिओ बिस्किटस के छोटे छोटे टुकड़े तथा चॉकलेट सिरप डालकर गार्निश करें।
  5. अब हमारा ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी (Oreo Milkshake Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। और अब आप ठंडा ठंडा ओरिओ मिल्कशेक सर्व करें।

नोट:- ओरिओ मिल्कशेक रेसिपी (Oreo Milkshake Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. ये ओरिओ मिल्कशेक बिना चीनी के भी अच्छा लगता हैं। लेकिन आप को ज्यादा मीठा पसंद हो तो आप अपने पसंद के अनुसार चीनी डाल सकते हैं। 
  2. ओरिओ बिस्किटस को आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा डालकर मिल्कशेक बना सकते हैं। 
  3. ओरिओ मिल्कशेक में आप वनिला आइसक्रीम की जगह चॉकलेट आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।
  4. आप चॉकलेट सिरप की जगह कोको पाउडर या इंस्टेंट कॉफ़ी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  
  5. गार्निश करने के लिए आप वनिला आइसक्रीम की जगह व्हिप्पड क्रीम भी  डाल सकते हैं। 
  6. आप अपने टेस्ट के अनुसार आइसक्रीम को डालें या स्किप भी कर सकते हैं।  
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)