हरे धनिये की चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi)

Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi

हरे धनिये की चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi) टेस्ट में चटपटी और बनाने में बिलकुल आसान और कम टाइम में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।और इसकी खास बात ये हैं कि सर्दियों के मौसम में जब किसी भी सब्जी में धनिया पत्ता को बारीक़ काट कर डालें। तो सब्जी का टेस्ट दुगुना हो जाता हैं और आप हरे धनिये की चटनी को लंच या डिनर में भी चावल- दाल,खिचड़ी ,फरे ,दाल ढोकली या रोटी -सब्जी -दाल के साथ सर्व कर सकते हैं। वैसे तो आप हरे धनिये की चटनी को कचौड़ी ,पराठे ,पकौड़े ,समोसे के साथ नास्ते में सर्व कर सकते हैं।

सामग्री:- हरे धनिये की चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री

  • हरा धनिया पत्ता - 100 ग्राम 
  • हरी मिर्च - 3 -5 
  • लहसुन - 4 - 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
  • सरसों तेल - 1 टेबल स्पून 
  • तैयारी का समय - 05 मिनट
  • बनाने का समय - 05 मिनट
  • कुल समय - 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 1 बाउल 

 इसे भी पढ़ें  :-  इमली की चटनी रेसिपी - Imli Ki Chutney Recipe In Hindi

विधि:- हरे धनिये की चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. हरे धनिये की चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम धनिये के पत्तों को मोटे डंठल से तोड़ कर अलग कर दें। और पत्तों को जालीदार टोकरी में डालकर अच्छे से दो से तीन बार पानी से धोकर साफ कर लें।और फिर टोकरी को साइड में रख दें ताकी धनिये के पत्तों से एक्स्ट्रा पानी छानकर निकल जाये। 
  2. इसके बाद हम मिक्सर के चटनी वाली छोटे जार में धनिये के पत्ते ,हरी मिर्च ,लहसुन ,तेल ,नमक को डालकर एक बार चला लें। फिर 1/4 कप से भी थोड़ा कम पानी डालकर फिर से मिक्सर को चलाकर एकदम बारीक़ पेस्ट बना लें। अब हमारा हरे धनिये की चटनी बनकर तैयार हैं। इसे आप एक बाउल में निकाल लें।
  3. आप हरे धनिये की चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi)को पराठे, कचौड़ी ,पकौड़े ,समोसे के साथ नास्ते में सर्व कर सकते हैं। या आप हरे धनिये की चटपटी चटनी को लंच या डिनर में भी चावल - दाल,खिचड़ी ,फरे ,रोटी -सब्जी -दाल के साथ सर्व कर सकते हैं।

नोट्स :- हरे धनिये की चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe Or Coriander Chutney Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. आप हरे धनिये की चटपटी चटनी को और जायकेदार बनाने के लिए इस चटनी में 1 टी स्पून भुना जीरा पाउडर डाल सकते हैं। 
  2. आप हरे धनिये की चटनी में मिर्च अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
  3. आप हरे धनिये की चटनी में नींबू की जगह टमाटर डालकर भी बना सकते हैं। 
  4. आप अगर चटनी में तेल खाना पसंद नहीं करते तो आप चाहें तो डालें या स्किप करें। 
  5. आप हरे धनिये की चटनी को फ्रिज में रखकर 3 से 4 दिन तक खा सकते हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)