मक्के की रोटी रेसिपी। पंजाबी मक्के दी रोटी रेसिपी ( Makki Ki Roti Recipe In Hindi )

Makki Ki Roti Recipe In Hindi

मक्के की रोटी रेसिपी (Makki Ki Roti Recipe In Hindi) बहुत ही स्वादिष्ट रोटी होती है।यह पंजाब की लोकप्रिय प्रसिद्ध रोटी हैं। जिसे खासकर सरसों के साग क्र साथ परोसा जाता हैं। यह मक्का या मकई के आटे को गर्म पानी से गूँथ कर मक्खन या घी लगाकर खाया जाता हैं। आम तौर पर यह सर्दियों के मौसम में शाम के खाने में यदि मक्के की रोटी (Makke Ki Roti) और सरसों का साग हो, तो खाने की बात ही कुछ और होती हैं। जो पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों दी साग का नाम लेते सारे ढाबे पर बहुत आसानी से और स्वाद में भी अच्छा मिल जाता हैं।और ठंड के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों की साग खाने का अपना एक अलग ही मजा हैं। और ये अगर घर में बने मक्खन और लस्सी के साथ खाये तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती हैं। जो बनाने में थोड़ी मुश्किल हैं ,और इसे बनाने के लिए प्रैक्टिस की जरूरत होती है। पर ये खाने में बहुत टेस्टी होती हैं ,और इसको बनाने में थोड़ा समय ज्यादा लगता हैं। 

सामग्री :- मक्के की रोटी रेसिपी (Makki Ki Roti Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

  • मक्के का आटा - 3 कप (लगभग 400 ग्राम)
  • नमक - स्वादानुसार या 1/2 टी स्पून 
  • गरम पानी - आटा गूंथने के लिए 
  • घी या मक्खन - रोटी पर लगाने के लिए 
  • तैयारी का समय -10 मिनट 
  • पकाने का समय - 30 मिनट
  • कुल समय - 40 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 4 - 5 

 इसे भी पढ़ें  :- सरसों का साग रेसिपी - Sarson Ka Saag Recipe In Hindi 

सब्सक्राइब करें

विधि:- मक्के की रोटी रेसिपी (Makki Ki Roti Recipe In Hindi) बनाने की विधि

  1. मक्के की रोटी रेसिपी (Makki Ki Roti Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े परात में मक्के के आटे को छान लें ,और इसमें नमक डालकर अच्छे से बराबर चलाते हुए मिक्स कर लें। अब आटे में गर्म पानी को थोड़ा थोड़ा डालें और थोड़ा सख्त और मुलायम आटा लगा लें।
  2. अब मक्के के आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दे ,ताकि आटा सेट हो जाये। 15 मिनट के बाद हाथ को थोड़ा गीला करके मक्के के आटे को एक बार फिर से 5 से 8 मिनट तक अच्छे से मसल लें। और अब तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर तवा को गर्म करें।
  3. इसके बाद अब आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल कर मुलायम करें और जब आटा मुलायम हो जाये तब आटे से लोई बनायें। और लोई को हथेली से दबा दबा कर बड़ा चकला जैसा कर लें।अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता और हथेलियों से दबा दबा कर थोड़ी मोटी रोटी जैसा बड़ा बना लें।
  4. इसके बाद बहुत आराम और धीरे से रोटी को तवे पर डालें ,क्योंकि रोटी उठाने और रखने पर टूटती हैं।और रोटी जब नीचे तरफ से सिक जाये तो उसे दूसरी तरफ से पलट कर पका लें।और फिर गैस के फ्लेम को धीमा करके चिमटे की सहायता से रोटी को पकड़ कर गैस पर घुमा घुमा कर फूलने तक सेंक लें।
  5. आप इसे गैस की आग पर सेकने की जगह घी लगाकर तवा पर भी फुला सकते हैं।अब हमारा मक्के की रोटी रेसिपी (Makki Ki Roti Recipe In Hindi) बनाकर तैयार हैं। अब आप ऐसे ही सारी रोटियों को सेंक लें ,और रोटी के ऊपर घी या मक्खन लगा लें। 
  6. और अब आप मक्के की रोटी को सरसों की साग या अपने पसंद की किसी भी सब्जी के साथ दोपहर के खाने या रात के खाने में सर्व करें।आप मक्के की रोटी का टेस्ट और ज्यादा करने के लिए मक्के की रोटी को घी या मक्खन और गुड़ के साथ भी ले सकते हैं। 

नोट्स:- मक्के की रोटी रेसिपी (Makki Ki Roti Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. मक्के के आटे को गर्म पानी से ही गुंथे।और मक्के की रोटी को बहुत ज्यादा बड़ा और पतला नहीं बनायें ,क्योंकि ये तवे पर डालने पर टूटती हैं। 
  2. मक्के की रोटी को गैस के फ्लेम को धीमा करके चिमटे की सहायता से रोटी को पकड़ कर गैस पर घुमा घुमा कर फूलने तक सेंक लें।या आप मक्के की रोटी को गैस की आग पर सेकने की जगह घी लगाकर तवा पर भी फुला सकते हैं।
  3. मक्के के आटे की रोटी में नमक डालना ऑप्शनल हैं। आप चाहें तो डालें या स्किप करें।मक्के के आटे को अच्छे से मसल मसल कर गुंथे वरना रोटियां टूटती हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)