पालक रोटी रेसिपी। पालक फुल्का रेसिपी। स्पिनच रोटी रेसिपी( Palak Ki Roti Recipe In Hindi )

Palak Ki Roti Recipe In Hindi

पालक रोटी या फुल्का रेसिपी। स्पिनच रोटी रेसिपी ( Palak Ki Roti Recipe In Hindi )ठंड के मौसम में बहुत ज्यादा बनने वाला एक बहुत टेस्टी और झटपट आसानी से और कम टाइम में बनने वाला डिश हैं। यह रोटी टेस्ट के साथ साथ पौष्टिक भी होती हैं।पालक के फुल्के को सुबह के नाश्ते में दही ,आम के आचार,धनिया ,पुदीना की चटनी या इमली की चटनी ,सॉस या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप पालक के फुल्के या रोटी को लंच बॉक्स में भी पैक करके दे सकते हैं। या आप पालक के फुल्के को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की सब्जी या मिक्स वेज सब्जी ,दही या रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।पालक से और भी बहुत कुछ बनता हैं जैसे पालक एक डिश बने अनेक - पालक रोटी ,पालक पराठा,पालक पूरी ,पालक कोफ्ता ,पालक पकौड़े ,हरा भरा कबाब ,पालक सूप ,पालक जूस ,पालक पनीर ,दाल पालक,पालक पनीर पराठा इत्यादि।

सामग्री:- पालक रोटी या फुल्का रेसिपी। स्पिनच रोटी रेसिपी ( Palak Ki Roti Recipe In Hindi ) बनाने में लगने वाली सामग्री 

पालक पेस्ट बनाने के लिए - 
  • पालक - 200 ग्राम (2 कप) (बारीक़ कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 3
  • अदरक - 1 इंच
आटा गूंथने के लिए -
  • गेंहू का आटा - 2 कप + 1/2 कप परथन के लिए
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • नमक - स्वादानुसार या 1/2 टी स्पून
  • घी या तेल - 2 टी स्पून 
  • पानी - आवश्यकतानुसार आटा गूंथने के लिए
  • तैयारी का समय -15 मिनट
  • पकाने का समय - 20 मिनट
  • कुल समय - 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4 

 इसे भी पढ़ें  :-  पालक के कोफ्ते रेसिपी - Palak Ke Kofte Recipe In Hindi 

विधि:- पालक रोटी या फुल्का रेसिपी। स्पिनच रोटी रेसिपी ( Palak Ki Roti Recipe In Hindi ) बनाने की विधि 

  1. पालक रोटी या फुल्का रेसिपी। स्पिनच रोटी रेसिपी( Palak Ki Roti Recipe In Hindi ) बनाने के लिए सबसे पहले हम पालक के पत्तों को मोटे डंठल से तोड़कर अलग कर लें। पालक के पत्तों को दो से तीन बार पानी से धोकर अच्छे से साफ करके छान लें। ताकि पत्तों में लगा मिटटी निकल जाये और छान ले ताकि पत्तों में रुका एक्स्ट्रा पानी छान जाये। और फिर पालक के पत्तों को बारीक़ काट लें। 
  2. अब हम एक मिक्सर जार में पालक के पत्ते ,हरी मिर्च ,अदरक डालकर बारीक़ पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।अब एक बड़े बाउल में गेंहू का आटा ,पालक के पत्तों का तैयार किया हुआ पेस्ट,2 टी स्पून तेल ,अजवाइन तथा नमक डालकर सबको अच्छे से एक बराबर मिलाते हुए जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर रोटी के आटे जैसा मुलायम आटा गूँथ लें। 
  3. और आटे को 10 मिनट के लिए ढ़ककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। और 10 मिनट बाद तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर तवा को गर्म करें। तथा आटा को एक बार फिर से मिलाते हुए ,लोइयाँ बना लें। तथा एक लोई लेकर थोड़े परथन में 3 से 4 इंच के व्यास में बेल लें। और फिर इसे सूखे आटे में लपेटकर 7 से 8 इंच के व्यास में गोल रोटी जैसा बेल लें।
  4. फिर गर्म तवा पर रोटी को डाल दें।और जब पालक रोटी की निचली सतह से सिक जाए, तब इसे पलट दें। दोनों साइड से उलट पलट कर पालक रोटी को अच्छे से सेंक लें। तथा जब पालक रोटी अच्छे से सेंक जाये तो तवा पर ही कपडे से दबा दबाकर फुला लें। या सीधे गैस पर रोटी को डालकर फुला लें ,और फिर रोटी में  घी लगाकर सर्व करें।तथा ऐसे ही सारी पालक रोटी बनाकर तैयार कर लें। 
  5. अब हमारा पालक रोटी या फुल्का रेसिपी। स्पिनच रोटी रेसिपी ( Palak Ki Roti Recipe In Hindi )बनकर के तैयार हैं। आप पालक रोटी या फुल्का को सुबह के नाश्ते में दही ,आम का आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप पालक के पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक कर के दे सकते हैं। या आप पालक के पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की सब्जी या मिक्स वेज सब्जी ,दही या रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

नोट:- पालक रोटी या फुल्का रेसिपी। स्पिनच रोटी रेसिपी ( Palak Ki Roti Recipe In Hindi ) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. आप पालक के पेस्ट बनाने की जगह पालक को बारीक़ काट कर भी आटे में गूँथ कर बना सकते हैं। या आप पालक के पत्तों को हल्का उबालकर पीसकर भी रोटी बना सकते हैं।
  2. आप पालक के रोटी या फुल्का में थोड़ा टेस्ट चेंज करने के लिए 1/2 कप बेसन को आटे में मिलाकर बना सकते हैं।और आप इसी आटे से पालक की पूरी भी बना सकते हैं।
  3. अगर आप खाने में कम घी खाना पसंद हैं। तो आप रोटी पर ऊपर से बटर लगाकर के या सादे रोटी को भी ले सकते हैं।
  4. आप पालक को गेंहू के आटे में बनाने की जगह मल्टीग्रेन आटे में या मक्के के आटे में मिलाकर भी बना सकते हैं ,येऔर ज्यादा पौष्टिक और टेस्टी बनती  हैं। 
  5. पालक के फुल्के में तीखापन आप अपने टेस्ट के अनुसार कम कर सकते हैं। अगर आप तीखी रोटी खाना पसंद नहीं करते हैं ,तो आप हरी मिर्च को स्किप भी कर सकते हैं।
  6. परथन का यूज़ हल्का करें,ताकि आटा हाथ और चकले में चिपके ना।अगर आप बच्चों के लिए रोटी बना रहें हैं ,तो हरी मिर्च और अदरक नहीं डालें।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)