लिट्टी चोखा रेसिपी। बाटी चोखा रेसिपी। बिहारी स्टाइल लिट्टी चोखा रेसिपी। बिहार की फेमस लिट्टी चोखा रेसिपी। (Litti Chokha Recipe In Hindi)

Litti Chokha Recipe In Hindi

लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) यू पी ,बिहार का बहुत फेमस डिश हैं। लिट्टी चोखा ग्रामीण क्षेत्र में बहुत ज्यादा बनाये जाने वाली डिश हैं हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लिट्टी चोखा आग पर सेक कर बनाया जाता हैं। मैंने अपने इस पोस्ट में लिट्टी को चार अलग अलग तरीकों से सेक कर बनाना बताया हैं। आप अपने सुविधा अनुसार कैसे भी बना सकते हैं।और आप लिट्टी चोखा को देशी घी,दही या बूंदी रायता ,धनिया की चटनी ,चोखा के साथ लंच या डिनर में बना सकते हैं। सत्तू स्वास्थ के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता हैं। यह पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरा होता है। यह कार्बोहाइड्रेट से बना है, जबकि इसमें बाकी प्रोटीन भी होते है। सत्तू आयरन से भी भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है और सूजन को कम कर सकता है।

सामग्री:- लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री 

लिट्टी के
आटे बनाने के लिए -
  • गेंहू का आटा -2 +1/2 कप +1/4 कप परथन के लिए 
  • अजवाइन -1/4 स्पून
  • नमक -1/2 टी स्पून
  • पानी - आवश्यकतानुसार
  • घी या रिफाइन्ड -1 टेबल स्पून
लिट्टी के भरावन बनाने के लिए -
  • चना का सत्तू - 250 ग्राम
  • प्याज -1 बड़े साइज (बारीक़ कटा हुआ )
  • हरी मिर्च -3 (बारीक़ कटा हुआ )
  • लहसुन - 12 से 15 कली (बारीक़ कटा हुआ )
  • अदरक -1 इंच (बारीक़ कटा हुआ )
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून
  • मगरइल या कलौंची - 1/4 टी स्पून
  • नमक -स्वादानुसार या 1/2 टी स्पून
  • सरसों तेल - 2 टेबल स्पून
  • धनिया पत्ता -1 टेबल स्पून(बारीक़ कटा हुआ )
  • आचार का मसाला - 1 टेबल स्पून(केवल आम या मिर्च का आचार)
  • घी या रिफाइन्ड - घी लिट्टी के साथ खाने के लिए या रिफाइन्ड लिट्टी तलने के लिए या चिकनाई लगाने के लिए 
चोखा बनाने के लिए 
  • आलू - 4 (उबले और मैश किया हुए )
  • बैंगन - 1 (गोल वाला, 250 ग्राम,उबले और मैश किया हुए )
  • टमाटर - 3  (उबले और मैश किया हुए ) 
  • प्याज -2 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च -3 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन - 4 -6 कली (बारीक़ कटा हुआ )
  • अदरक -1 इंच (बारीक़ कटा हुआ )
  • सरसों का तेल - 1 टेबल स्पून
  • नमक -स्वादानुसार या 1 टी स्पून
  • हरा धनिया पत्ता - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तैयारी का समय - 15 मिनट 
  • पकाने का समय - 45 मिनट 
  • कुल समय - 60 मिनट
  • कितने लोगों के लिए - 4

इसे भी पढ़ें  :- आलू का चोखा रेसिपी - Aloo Ka Chokha Recipe In Hindi

विधि:- लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

लिट्टी के आटा बनाने के लिए -
  1. लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बाउल में  गेंहू का आटा लेकर गेंहू के आटे में नमक ,अजवाइन तथा घी या रिफाइन्ड डालकर अच्छे से मिला लें। ताकि आटे में नमक ,घी बराबर से मिल जाये। 
  2. और फिर आटे में जरूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर रोटी के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूँथ कर तैयार कर लें। और गुंथे हुए आटे के ऊपर से तेल या घी की चिकनाई को लगा कर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
लिट्टी के भरावन बनाने के लिए -
  1. लिट्टी का भरावन बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़ी थाली में  सत्तू को लेकर चलन से एक बार छान लें। और फिर एक बड़े बाउल में सत्तू को लें। 
  2. और उसमें बारीक़ कटी हरी मिर्च ,प्याज ,लहसुन ,अदरक ,नींबू का रस ,अजवाइन ,मगरइल ,नमक ,सरसों तेल,धनिया पत्ता तथा आचार का मसाला सब कुछ डालकर अच्छे से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें।
  3. सत्तू का भरावन ज्यादा सूखा या ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए। सत्तू के भरावन को हाथ में लेकर गोल लड्डू के जैसा बांधने पर बांध जाये। 
आटे में भरावन की स्टाफिंग करना -
  1. अब हम आटे को लेकर एक बार फिर से अच्छे से मिलाकर गुँथ ले।और एक मीडियम साइज के गेंद के जैसा लोई बना लें। अब हम लोई को दोनों हाथों से लोई के बीच में दबा कर गोल घुमाते हुए कप का शेप दे।
  2. तथा उसके अंदर 1+1/2 टेबल स्पून सत्तू का मिश्रण डालकर आटे की लोई को चारों तरफ से घूमते हुए आटे में चुन लगाते हुए ,आटे का मुख बन्द कर दें। और चुन लगाने से बचा हुआ एक्स्ट्रा आटा को तोड़ कर निकाल ले।
  3. सत्तू का मिश्रण आटे से बाहर नहीं निकलना चाहिए।और थोड़ा परथन लगा कर हथेली के बीच में घुमाते हुए गोल कर ले। और ऐसा करते हुये सारी लिट्टी भर कर तैयार कर ले। 
लिट्टी को पकाने की विधि -
टाइप - 1 
  1. अब हम एक कढ़ाई को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लेंगे। तथा गर्म कढ़ाई में रिफाइन्ड या घी डालकर घी को भी गर्म कर लेंगे।और गर्म घी में लिट्टी को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लेंगे।
  2. तथा जब लिट्टी अच्छे से सेंक जाये और लिट्टी का कलर गोल्डन ब्राउन हो जाता हैं। और लिट्टी अंदर से पककर लिट्टी में दरार आ जाती है या फट जाती हैं। तो हम लिट्टी को एक प्लेट में नेपकिन लगाकर निकाल ले। ताकि लिट्टी का एक्स्ट्रा आयल पेपर पर लग कर निकल जाये।
  3. तो अब हमारा लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। आप चोखा और घी के साथ लिट्टी परोसे जाने के लिए तैयार है।
टाइप -2 
  1. या अगर आप के पास अप्पे पैन हैं ,तो आप अप्पे पैन को गैस पर रखकर धीमी आंच पर गर्म कर लेंगे।तथा अप्पे पैन में घी या तेल लगाकर गर्म कर लें। तेल से गर्म किये हुए अप्पे पैन में लिट्टी को डालकर धीमी आंच पर ढ़ककर 10 मिनट तक पकाएं।
  2. तथा 10 मिनट के बाद ढ़क्कन हटा कर दोनों साइड से उलटते पलटते हुए करीबन 30 मिनट तक पकाएं। तब तक पकाना जारी रखें जब तक लिट्टी हर तरफ से सुनहरा भूरा ना हो जाए और अंदर से पक कर लिट्टी में दरार आ जाये या फट जाए।
  3. तो अब हमारा लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। आप चोखा और घी के साथ लिट्टी परोसे जाने के लिए तैयार है।
टाइप - 3 
  1. या फिर ओवन में 180 डिग्री टेम्परेचर पर 45 मिनट के लिए लिट्टी को डाल दे। और बीच बीच में या हर 10 मिनट के बाद लिट्टी को उलटते पलटते हुए पकाएं।
  2. या तब तक पकाना जारी रखें जब तक लिट्टी हर तरफ से सुनहरा भूरा ना हो जाए और अंदर से पक कर लिट्टी में दरार आ जाये या फट जाए।
  3. तो अब हमारा लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। आप चोखा और घी के साथ लिट्टी परोसे जाने के लिए तैयार है।
टाइप - 4
  1. आज मैं आप को कुकर में लिट्टी बनाना बता रही हूँ। तो कुकर में तेल डालकर अच्छे से चिकनाई लगा ले। और कुकर को ढ़ककर 5 से 7 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर गैस पर कुकर को रखकर गर्म कर लें। 
  2. जब कुकर अच्छे से गर्म हो जाये तो एक एक करके लिट्टी को कुकर में डाल दें। और कुकर का ढ़क्कन लगा कर सीटी निकाल दे। 
  3. तथा 5 से 7 मिनट के लिए लो फ्लेम पर पकने दें। और 7 मिनट के बाद कुकर का ढ़क्कन खोल कर देखिये ये नीचे से अच्छा पककर गोल्डन कलर का हो गया होगा। 
  4. अब आप लिट्टी को दूसरे साइड से पलट कर फिर से कुकर का ढ़क्कन लगा कर 5 से 7 मिनट के लिए लो फ्लेम पर पकने दें। 
  5. अब कुकर का ढ़क्कन खोल कर देखिये हमारी लिट्टी बनकर तैयार हैं और लिट्टी पक कर फट गई हैं। अगर आप की लिट्टी फ़टी नहीं हैं ,तो आप 4 से 5 मिनट और पका लें। लिट्टी के फटने का मतलब लिट्टी अंदर से पक गई हैं।
 चोखा बनाने की विधि - 
  1. चोखा बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को धोकर कुकर में एक पानी और 1/4 टी स्पून नमक के साथ डालकर गैस ऑन करके मीडियम फ्लेम पर रखकर 4 से 5 सीटी लगा लें।
  2. और 5 सीटी आने के बाद गैस को ऑफ कर दे। तथा कुकर का प्रेशर निकलने के बाद कुकर के ढ़क्कन खोलें और आलू निकालकर ठंडे होने दें। आलू के ठंडे होने पर आलू को छीलकर मैश कर ले।
  3. बैंगन और टमाटर को पानी से धोकर बैंगन में चाकू से तीन से चार जगह पर लम्बा -लम्बा चीरा (कट) लगा देंगे।और बैंगन और टमाटर के ऊपर ब्रश या हाथ से ही चारों तरफ तेल लगा दें। और गैस ऑन करके बैंगन और टमाटर को सीधे गैस पर ही रख दे ,और मीडियम आंच पर पकने दें। 
  4. तथा जब बैंगन और टमाटर के छिलके का कलर काला पड़ जाये और सिकुड़ने लगे तो बैंगन और टमाटर को दूसरे साइड से पलट दे। तथा ऐसा करते हुए बैंगन और टमाटर को पका लेंगे।जब पूरा बैंगन और टमाटर सिकुड़ जाये और मुलायम हो जाये तो गैस ऑफ कर दे ,और बैंगन और टमाटर को गैस से हटा दें। और ठंडा करके बैंगन और टमाटर को छीलकर चाकू से छोटे छोटे टुकड़ो में कट ले या मैश कर लें।
  5. अब एक कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म करेंगे। तथा गर्म कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर तेल को भी गर्म कर लेंगे।अब हम गर्म तेल में प्याज को डालकर 2 मिनट तक भून लेंगे।तथा प्याज का कलर लाइट पिंक और प्याज के नरम होने तक पका ले।
  6. अब इसमें हरी मिर्च,लहसुन,अदरक डालकर और 1 मिनट भून ले। और इसमें मैश किये हुए आलू ,बैंगन ,टमाटर और नमक डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले। और बारीक कटा हुआ हरे धनिया पत्ता से गार्निश करें। तो अब हमारा चोखा बनकर तैयार हैं। 
"अब हमारी लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनकर तैयार हैं। आप लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) को देशी घी,दही या बूंदी रायता ,धनिया की चटनी ,चोखा के साथ लंच या डिनर  में बना कर ले सकते हैं। मैंने अपने इस पोस्ट में लिट्टी को चार अलग अलग तरीकों से सेक कर बनाना बताया हैं। आप अपने सुविधा अनुसार किसी भी एक विधि से बना सकते हैं।"

नोट:- लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. तीखापन आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। हरी मिर्च ,लहसुन ,अदरक के पेस्ट बनाने में पानी का यूज़ ना करें। 
  2. अगर आप कम तेल खाना पसंद करते हैं। तो आप प्याज ,हरी मिर्च ,लहसुन ,अदरक को बिना भूनें भी आलू , बैंगन और टमाटर के साथ मिला सकते हैं। 
  3. अगर आप बैंगन और टमाटर को सीधे गैस पर पका रहें हैं। तो ध्यान से पकाये और गैस के आंच  का ध्यान दे नही तो बैंगन और टमाटर जल या अंदर से कच्चा रह जायेगा। 
  4. आप बैंगन और टमाटर को ऐसे भी पका सकते हैं।इसके लिए आप एक कुकर को गैस पर मीडियम आंच पर रखकर गर्म कर ले। और गर्म कुकर में 2 टेबल स्पून तेल डालकर तेल के गर्म हो जाने पर बैंगन और टमाटर को डालकर कुकर का ढ़क्कन लगा कर दो से तीन सीटी भी लगा लेंगे। 
  5. और प्रेशर निकल जाने पर बैंगन और टमाटर को कुकर से निकालकर ठंडा करके बैंगन और टमाटर   को छीलकर चाकू से छोटे छोटे टुकड़ो में कट ले या मैश कर लें। ऐसे पकाने पर भी बैंगन और टमाटर अच्छे सोंधे पकते हैं। 
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)