अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi)

Ajwain Paratha Recipe In Hindi

अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi) किसी भी मौसम में या जब मन किया तब सुबह शाम या दोपहर में बनने वाला एक टेस्टी और झटपट आसानी से कम समय में बनने वाला डिश हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में दही ,आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।आप अजवाइन पराठे को लंच बॉक्स में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ पैक करके दे सकते हैं। या आप अजवाइन पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।अजवाइन पराठे को आप अपने मन चाहें शेप में भी बना सकते हैं ,जैसे - गोल ,चकोर या फिर तिकोना। पर पराठे को हल्का मोटा ही बेलें ,पराठे को पापड़ जैसा पतला ना बेलें।

सामग्री:- अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली सामग्री

  • गेंहू का आटा - 2 कप + 1/2 कप (परथन के लिए)
  • नमक - 1/2 टी स्पून या स्वादानुसार 
  • अजवाइन -  1/2 टी स्पून 
  • कलौंजी या मगरइल - 1/4 टी स्पून
  • घी या रिफाइन्ड - 2 टी स्पून + पराठे सेंकने के लिए 
  • पानी - 1 कप (आटा गूंथने के लिए )
  • तैयारी का समय - 10 मिनट 
  • पकाने का समय - 15 मिनट 
  • कुल समय - 25 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 2 -4 (8 पराठे)

इसे भी पढ़ें  :-  अजवाइन पूरी रेसिपी। खस्ता पूरी रेसिपी। नमकीन पूरी रेसिपी - Ajwain Poori Recipe In Hindi

विधि:- अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम गेंहू के आटे में नमक,अजवाइन ,कलौंजी या मगरइल तथा घी या रिफाइन्ड डालकर अच्छे से मिला लें।और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम मुलायम डो बनाकर तैयार कर लें।और डो को 10 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।  
  2. अब 10 मिनट के बाद हम आटे को लेकर एक बार फिर से अच्छे से मिलाकर मीडियम साइज के लोइयाँ बना लें।और तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर तवा को गर्म करें। इसके बाद हम एक लोई लेकर थोड़े परथन में लपेटकर चकला बनाकर गोल रोटी जैसा बेल लें।
  3. और उसके ऊपर चम्मच या ब्रश से चारों तरफ थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए आधा गोल कर दें। फिर से उस अर्द्धगोल पर थोड़ा तेल लगा कर बीच से मोड़ते हुए तिकोना बना दें। और अब इसे थोड़े परथन में लपेटकर तिकोना ही बेल लें।
  4. और गर्म तवा पर पराठे को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लें। तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो घी लगा कर पराठे को सेंककर क्रिस्पी कर ले।ऐसा करते हुए सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें। अब हमारा अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi) बनकर के तैयार हैं।
  5. आप अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi) को सुबह के नाश्ते में दही ,आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप अजवाइन पराठे को लंच बॉक्स में भी पैक कर के दे सकते हैं। या आप  अजवाइन पराठे को लंच या डिनर में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

नोट:- अजवाइन पराठा रेसिपी (Ajwain Paratha Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें 

  1. अजवाइन पराठे को हल्का मोटा ही बेलें। पराठे को पापड़ जैसा पतला ना बेलें ,नहीं तो आटा मुलायल गूंथने की वजह से पराठा को बेलकर तवा पर डालने पर टूटने लगता हैं या फिर पराठे को हाथ में लेने पर शेप ख़राब होता हैं। 
  2. अजवाइन पराठे को आप अपने मन चाहें शेप में बना सकते हैं ,जैसे - गोल ,चकोर या फिर तिकोना।अजवाइन पराठे में कलौंजी या मगरइल डालना ऑप्शनल हैं। 
  3. परथन का यूज़ हल्का करें,ताकि आटा हाथ और चकले में चिपके ना। परथन की जगह आप तेल लगाकर भी बेल सकते हैं।
  4. पराठे को एक प्लेट में नेपकिन लगाकर रखें। या पराठे को सीधे प्लेट में न रखकर प्याली पर रखें, क्योंकि पराठे नीचे से गिले न हो। प्याली पर पराठा रखने से नीचे से थोड़ी स्पेस होता हैं जहाँ से हवा आती रहती है।जिससे पराठे गिले नही होते हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)