सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी। इंदौरी सेव पराठा रेसिपी   (Sev Paratha Recipe In Hindi)

Sev Paratha Recipe In Hindi

सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी (Sev Paratha Recipe In Hindi) एक बहुत टेस्टी स्वादिष्ट डिश हैं। जो बनाने में आसान और खाने में टेस्टी और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं।और आप डेली के खाने कुछ नया बनाना चाहते हैं ,तो सेव के पराठे एक अच्छा ऑप्शन हैं।जिसे आप सुबह के नाश्ते बना सकते हैं।इसे बनाना बहुत ही आसान हैं, और जल्दी से कम समय में चटपटा मसालेदार ,खाने में टेस्टी और हेअल्थी ब्रेकफास्ट भी बनकर तैयार हो जाता हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में दही ,आचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।आप सेव पराठे को लंच बॉक्स में भी अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ पैक करके दे सकते हैं। या आप सेव पराठे को लंच या डिनर में भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री :-सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी (Sev Paratha Recipe In Hindi) बनाने में लगने वाली

पराठे के लिए -
  • गेंहू का आटा - 2 कप या एक कटोरी 
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून 
  • मगरइल या कलौंजी -1/4  स्पून 
  • नमक -1/2 टी स्पून 
  • पानी - आवश्यकतानुसार  
  • घी या रिफाइन्ड -1 टेबल स्पून 
भरावन के लिए -
  • भुजिया सेव - 1 कप 
  • प्याज -1 बड़े साइज (बारीक़ कटा हुआ )
  • हरी मिर्च -3 (बारीक़ कटा हुआ या क्रस किया )
  • लहसुन - 3 -5 कली (बारीक़ कटा हुआ या क्रस किया )
  • अमचूर पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून 
  • मगरइल या कलौंची - 1/4 टी स्पून 
  • नमक - स्वादानुसार या  1/2 टी स्पून 
  • कसूरी मेथी - 1 टी स्पून 
  • घी या रिफाइन्ड - पराठे सेकने के लिए 
  • तैयारी का समय - 15 मिनट 
  • पकाने का समय - 20 मिनट 
  • कुल समय - 35 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए - 5 (10 पराठे ) 

सब्सक्राइब करें

विधि:- सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी (Sev Paratha Recipe In Hindi) बनाने की विधि 

  1. सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी (Sev Paratha Recipe In Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले हम गेंहू के आटा में नमक ,अजवाइन तथा घी या रिफाइन्ड डालकर अच्छे से मिला लें। और फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम मुलायम डो बनाकर तैयार कर लें।और डो को 10 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
  2. और अब एक बड़े बाउल को लें ,और उसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च ,प्याज ,लहसुन,अजवाइन ,मगरइल ,नमक और अमचूर पाउडर को डालकर अच्छे से मिलाकर मिक्स करें। फिर इस मिश्रण में भुजिया सेव को डालकर एक बार फिर से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें।
  3. अब हम आटे को लेकर एक बार फिर से अच्छे से मिलाकर एक मीडियम साइज के लोई बना लें। अब हम लोई को कप का शेप देते हुए उसके अंदर सेव का मिश्रण डालकर आटे की लोई चारों तरफ से घूमते हुए उसका मुख बन्द कर देंगे।
  4. इसके बाद हम स्टाफ लोई को हल्के हाथ से दबा कर बेलन के सहायता से हल्के हाथ से बेल लेंगे। और तवा को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लेंगे। तथा गर्म तवा पर पराठे को डालकर दोनों साइड से उलट पलट कर सेंक लेंगे। तथा जब पराठा अच्छे से सेंक जाये तो घी लगा कर पराठे को सेंककर क्रिस्पी कर ले।
  5. अब हमारा सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी (Sev Paratha Recipe In Hindi)बनकर के तैयार हैं। आप सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी को दही ,धनिया की चटनी और चाय के साथ सुबह के नाश्ते या रात के डिनर में बनाकर सर्व कर सकते हैं।

नोट्स:- सेव पराठा रेसिपी। भुजिया सेव पराठा रेसिपी (Sev Paratha Recipe In Hindi) बनाने में ध्यान देने वाली बातें

  1. सेव के पराठे को आप अपने पसंद के अनुसार मोटा और पतला बना सकते हैं। पर हल्के हाथ से बेले नहीं तो पराठे बेलने पर फट जाता हैं।तथा अगर आटा मुलायम ना गुँथा हो तो भी पराठे फटता हैं। तथा आटे में घी या तेल का मोयम देने से पराठे मुलायम बनते हैं।
  2. पराठे के भरावन में प्याज को बिलकुल बारीक़ काट कर डालें ,नहीं तो पराठे फटते हैं। और प्याज को बारीक़ काटकर हाथ से दबाकर उसका थोड़ा पानी निचोड़ कर डालें ,वरना प्याज नमक के साथ मिलकर बहुत पानी छोड़ता हैं।
  3. और हरी मिर्च ,लहसुन बारीक़ काट कर या बारीक़ क्रस करके भी डाल सकते हैं।तीखापन आप अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  4. सेव को थोड़ा थोड़ा करके मसालों के साथ मिलाकर बनाये ,अगर एक साथ सारे सेव को मिला दिया तो सेव प्याज के साथ मिलकर जल्दी ही नरम पड़ जाते हैं और थोड़ा थोड़ा मिलाकर बनाने से सेव भी कुरकुरा रहता हैं।
Rate It:
Average:5/5 (1 Votes)